Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के लोग रहें सावधान, सियार मचा रहा आतंक; 1 दर्जन महिलाओं-बच्चों को बनाया शिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शेरपुर पंचायत के हसनचक बंगरा गांव में सियारों के हमले से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। झुंड में सियारों ने बुधवार शाम अचानक गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
The Perfect Couple: OTT पर रिलीज हुई ईशान खट्टर की हॉलीवुड वेब सीरीज, सस्पेंस से चकराएगा आपका दिमाग!
शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज में भी धमाल मचा रहे हैं। पिप्पा के बाद ओटीटी पर ईशान की हालिया वेब सीरीज द परफेक्ट कपल रिलीज हुई है जिसमें लीड रोल में दिग्गज अभिनेत्री निकोल किडमैन नजर आ रही हैं।
ओटीटी की दुनिया पर एक क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने भी अहम भूमिका निभाई है। क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री थ्रिलर के शौकीन के लिए द परफेक्ट कपल बेस्ट च्वॉइस हो सकती है। निकोल किडमैन के साथ ईशान सीरीज की जान हैं।
KBC 16: करोड़पति बनने से चूका आदिवासी कंटेस्टेंट, नहीं दे पाया एक करोड़ के सवाल का जवाब, क्या आपको पता है?
कौन बनेगा करोड़ पति 16 में एक आदिवासी कंटेस्टेंट आया जिसने अपनी काबिलियत के दम पर लाखों की प्राइज मनी अपने नाम की। हालांकि एक कठिन सवाल का जवाब न देने की वजह से वह करोड़पति बनने से चूक गया। सवाल करीब 70 साल पुराना था। अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट की तारीफ की। जानिए वह कौन सा सवाल था जो कंटेस्टेंट नहीं दे पाया।
क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा शो है, जहां देश के कोने-कोने से लोग अपने ज्ञान के दम पर लाखों और करोड़ों की प्राइज मनी जीतने के लिए आते हैं। 16वें सीजन में एक ऐसे ही कंटेस्टेंट आए, जिन्होंने एक छोटे से गांव से निकलकर केबीसी जैसे शो में अपनी काबिलियत साबित की।
Sitaram Yechury: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया
72 वर्षीय माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फेफड़ों में संक्रमण के बाद उन्हें 19 अगस्त को नई दिल्ली एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एम्स के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
Mumbai: टाइम्स टावर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; धुएं का गुबार देख सहमे लोग
मुंबई के मिल्स इलाके में मौजूद टाइम्स टावर बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। आग सुबह करीब 630 बजे लगी है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
मुंबई। मुंबई के मिल्स इलाके में मौजूद टाइम्स टावर बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई के बाद अब ED ने घर पर मारा छापा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। इससे पहले दो सितंबर को सीबीआई ने संदीप घोष को तीन अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। संदीप घोष पर वित्तीय कदाचार का आरोप है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी के साथ कोई साझेदारी कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आपको ऑफिस में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने आसपास के लोगों से भी आसानी से काम निकलवा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप किसी डिनर डेट पर भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृष् राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments