Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी के साथ कोई साझेदारी कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आपको ऑफिस में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने आसपास के लोगों से भी आसानी से काम निकलवा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप किसी डिनर डेट पर भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृष् राशि

हम नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट नहीं कहते', आखिर KC Tyagi ने बोल दी अपने मन की बात

केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। केसी त्यागी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट नहीं कहते। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी छोटी है। उनके पास सिर्फ 12 सांसद हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों का साथ चाहिए होता है। केसी त्यागी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार थोड़े बदनाम हो गए हैं।

NExT Exam: आयुष के 2021-22 बैच से NExT परीक्षा अनिवार्य, इंटर्नशिप के बाद लाइसेंस के लिए टेस्ट जरूरी

NExt Exam आयुष शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने गुरुवार को घोषणा की कि छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। मंत्री ने बताया कि 2021-22 बैच से छात्रों के लिए परीक्षा अनिवार्य की गई है। छात्रों को इंटर्नशिप पूरी करने के बाद लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से टेस्ट देना होगा।

Jharkhand Election: झारखंड में फिर से गठबंधन करेगी भाजपा-जदयू, चिराग पासवान और मांझी की पार्टी का क्या होगा?

झारखंड में एक बार फिर से भाजपा और जदयू का चुनावी तालमेल होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू को सीटें मिलना तय है। इस पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इसे नीतीश कुमार के बढ़ते प्रभाव का असर माना जा रहा है। इससे पहले 2005 और 2009 के चुनाव में भी दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 

रांची। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) की धमक आने वाले दिनों में एक बार फिर से झारखंड में बढ़ेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव  में जदयू को सीटें मिलना तय है। इसपर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है।

यूपी में भेड़ियों का आतंक: 22 बच्चों की मौत… 35 लोग घायल, 27 साल पहले का दर्दनाक इतिहास; जानिए कैसे हुआ था खात्मा

उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक कोई नया नहीं है। प्रतापगढ़ सुल्तानपुर व जौनपुर के सई नदी के किनारे के गांवों में मार्च 1996 से अक्टूबर 1997 तक आतंक रहा। सुजानगंज महराजगंज व बदलापुर ब्लाक भी प्रभावित रहा था। उस दौरान यहां बहराइच जैसा भय व आतंक का माहौल आठ माह तक रहा। लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे।

जौनपुर। प्रदेश में भेड़ियों का आतंक कोई नया नहीं है। 27 साल पहले मार्च 1996 से अक्टूबर 1997 तक इनका आतंक प्रतापगढ़, सुलतानपुर व जौनपुर में भी रहा।

दो पसलियां टूटी हैं,' Salman Khan ने गंभीर चोट को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी

हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने एक इवेंट में शिरकत की थी जिसमें वह पसलियों के दर्द से कराहते हुए नजर आए थे। उसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि भाईजान को चोट लगी है। अब इस मामले पर खुद सलमान ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनकी दो पसलियां टूट गई हैं जिसकी वजह से वह तकलीफ में हैं।

सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे चहते सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी को जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। हाल ही में भाईजान के चाहने वालों की चिंता उस वक्त बढ़ गई है, जब उन्होंने सलमान को एक इवेंट के दौरान पसलियों के दर्द से कराहते हुए देखा। 

'चिथड़े की गुड़िया, कचरे की थैली समझा', पति ने 10 साल तक 50 लोगों से पत्नी का करवाया रेप; कोर्ट में छलका पीड़िता का दर्द

फ्रांस में एक महिला का लगभग 50 लोगों द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने मामला सामने आने के बाद पहली बार अदालत में गवाही दी है। आरोप है कि महिला के पति ने करीब एक दशक तक उसे ड्रग्स दिया। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ संबंध बनाए। महिला को उसके घर में ही दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।

पति द्वारा ड्रग्स देकर अचेत करने के बाद घर बुलाए गए लगभग 50 लोगों से लगभग एक दशक तक दुष्कर्म का शिकार बनी महिला गिसेले पेलिकाट ने गुरुवार को अदालत में पहली बार गवाही दी।