Skip to main content

राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की तुलना में बहुत बड़ी बात बोल गए ऋषभ पंत, कहा- गौती भाई एक तरफा सोचते हैं

गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है। श्रीलंका दौरे से उन्होंने अपना काम शुरू किया था। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राहुल और गौतम गंभीर की तुलना की है और एक बड़ा अंतर बताया है। पंत ने कहा है कि कोच के तौर पर बैलेंस रहना जरूरी होता है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला न्याय, 51 दिन में तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा

पुनीत कुमार गर्ग ने गुरुवार को दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी में दो लड़की और उसके पिता की चाकू मारकर हत्या दी थी। अभियोजन ने आरोपियों को जघन्य अपराध के लिए फांसी देने की मांग की थी।

छपरा। सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चर्चित तिहरे हत्याकांड की सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने गुरुवार को दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इनपर 25-25 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है।

नहीं पहचान रहे हैं, सांसद को नहीं पहचानते हैं', गिद्धौर के बीडीओ पर गरमा गए जमुई के सांसद; जमकर फटकारा

जमुई के सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती उस समय बुरी तरह भड़क गए जब उन्हें गिद्धौर के बीडीओ ने पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद क्या था सांसद महोदय बुरी तरह से तिलमिला गए और जमकर खरी-खोटी सुना दी। अरुण भारती रांची में उत्पाद सिपाही की दौर में जान गंवाने वाले मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

जमुई। जिला के गिद्धौर प्रखंड के बीडीओ इंजीनियर सुनील कुमार ने सांसद को पहचानने से इनकार क्या किया कि चिराग पासवान के सांसद जीजा अरुण भारती  गुस्से से तिलमिला गए। अब सांसद और बीडीओ के बीच हुई बातचीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब हो वायरल हो रहा है।

JP Nadda Bihar Visit: बिहार को सौगात देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे जेपी नड्डा, दोनों डिप्टी सीएम ने की आगवानी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में 850 करोड़ रुपये की लागत वाली छह स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह पटना में 188 करोड़ रुपये की लागत से बने पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े और अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह भागलपुर में 200 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इन अस्पतालों के खुलने से मरीजों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Fake Stamps Case: फर्जी स्टाम्प छाप 100 करोड़ से अधिक की चपत लगा चुके हैं बाप-बेटे, कई राज्‍यों में फैला है नेटवर्क

सरकारी राजस्व का चपत लगाया है। उनका धंधा बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में फैला है। एटीएस के साथ ही गोरखपुर पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

गोरखपुर। फर्जी स्टाम्प छापने वाले सिवान (बिहार)के कमरुद्दीन व उसके बेटे नवाब आरजू अभी पिछले 38 वर्ष में 100 करोड़ से अधिक के सरकारी राजस्व का चपत लगा चुके हैं। फर्जी स्टाम्प के अलावा टिकट छापकर बेचने का उनका धंधा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में फैला है। एटीएस के साथ ही गाेरखपुर पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

UP News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एंबुलेंस चालक का साथी गिरफ्तार, पति के मुंह से ऑक्‍सीजन हटाने का भी लगा है आरोप

यूपी के गाजीपुर में एक एंबुलेंस चालक के साथी को महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चालक अभी भी फरार है। पीड़िता ने बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपित अयोध्या का रहने वाला ऋषभ है। मामला 29 अगस्त का है।

लखनऊ। बीमार पति व भाई के सामने एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक के साथी को गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। वहीं, चालक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

UP News: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचा परिवार

रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के एक होटल के सामने गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घायल भी हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।