हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा एलान, अब क्या करेगी कांग्रेस और AAP?
आप ने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्ट ने सियासी बिगुल को और ज्यादा हवा दे दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा हरियाणा में बीजेपी को हराने में सक्षम दल का वो समर्थन करने वाले हैं।
Kandahar Hijack: जिन तीन आतंकियों के लिए हुआ था हाईजैक, आज वो कहां हैं और क्या करते हैं?
साल 1999 में हुई कंधार हाईजैक की घटना को आज भी याद किया जा रहा है। वेब सीरीज IC 814 The Kandahar Hijack के रिलीज होने के बाद हाईजैक से जुड़ी यादें ताजा हो गई हैं। करीब 25 साल पहले हाईजैक के बदले तीन खूंखार आतंकियों को छोड़ा था। रिहा होने के बाद इन आतंकियों ने भारत को कई जख्म दिए।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack विवादों में है। सीरीज में रखे गए आतंकियों के कोड नेम को लेकर काफी विवाद हुआ। इसको लेकर नेटफ्लिक्स को अपनी सफाई तक देनी पड़ी। बहरहाल, सीरीज के रिलीज होने के बाद इससे जुड़ी कई लोगों की यादें ताजा हो गई हैं।
Maha Kumbha 2025: महाकुंभ में शाही की जगह हो राजसी स्नान का प्रयोग, बैठक बुलाकर पास किया जाएगा प्रस्ताव
संतों ने महाकुंभ में उर्दू-फारसी शब्दों के प्रचलन का विरोध किया है। शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने की मांग उठी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शाही को उर्दू शब्द बताते हुए उसकी जगह राजसी स्नान का प्रयोग करने पर जोर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष (अध्यक्ष मनसा देवी) श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने शाही स्नान व पेशवाई का प्रयोग भी बंद करने की मांग की है।
Bihar Politics: विजय सिन्हा के साथ हो गया खेला, अपने ही विधानसभा क्षेत्र के विज्ञापन से हुए बाहर; सम्राट को मिली जगह
बिहार में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी हैं। राज्य सरकार के शिलान्यास उदघाटन एवं कार्यारंभ वाले सरकारी विज्ञापन में अमूमन दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम छपता है। लेकिन हाल के सरकारी विज्ञापन पोस्टर आमंत्रण में कभी एक उप मुख्यमंत्री का नाम हट जाता है तो कभी दूसरे का। शुक्रवार को भी ऐसा ही खेल हुआ। इस मामले के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई।
अपराजिता विधेयक पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- तकनीकी रिपोर्ट नहीं भेजी; चालबाजी का लगाया आरोप
अपराजिता विधेयक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस आमने-सामने आ गए हैं। राज्यपाल ने सरकार पर चालबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधेयक के साथ तकनीकी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने राज्य सचिवालय को भी फटकार लगाई।
कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने राज्य विधानसभा में पारित दुष्कर्म विरोधी अपराजिता महिला व बाल सुरक्षा संशोधन विधेयक के साथ राजभवन को तकनीकी रिपोर्ट नहीं भेजने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की है।
Jammu Kashmir Election 2024: आज जम्मू आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनाव जीतने का मूलमंत्र
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में भाजपा का दृष्टिकोण पत्र जारी करेंगे। अमित शाह के जम्मू दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अमित शाह अनुच्छेद 370 की बहाली के दावे करने वाली कश्मीर केंद्रित राजनीतिक पाट्रियों को आइना दिखा सकते हैं। अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
J&K Election 2024: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज शामिल
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पहले चरण के लिए जारी सूची में दो नामों को बदला गया है। पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और राजस्थान की दिव्या मदरेणा को स्टार प्रचारकों में जगह दी है। देखिए पूरी लिस्ट...
जम्मू। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पहले चरण के लिए जारी सूची में दो नामों को बदला गया है। अन्य 38 स्टार प्रचारक पहले चरण वाले ही हैं।