Skip to main content

हाथरस में भीषड़ सड़क हादसा- यूपी रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली।

हाथरस। चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। 

CISF, BSF और CRPF में नौकरी का शानदार मौका, करीब 40 हजार पदों पर भर्ती; आज ही करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा जनवरी व फरवरी में होगी। बता दें कि सबसे अधिक 15 हजार 654 पद बीएसएफ के लिए चिह्नित किए गए हैं। एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार जीडी कॉन्स्टेबल का प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में होगा। गलत जवान देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

कोलकाता केस: 'ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के फोन रिकॉर्डिंग की जांच हो' बंगाल सरकार पर भड़की बीजेपी

पात्रा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने इस दौरान कई सवाल दागे। बीजेपी ने कहा कि ममता सरकार ने तथ्यों को दबाने की कोशिश की और उसकी कलई धीरे-धीरे खुल रही है।

भाजपा ने आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म पीड़िता के पिता द्वारा उठाए गए सवालों पर ममता बनर्जी सरकार से सफाई मांगी है। उन्होंने कई सवाल किए हैं जिसमें यह भी पूछा गया है कि जांच के पहले उनकी पुत्री की मौत को आत्महत्या क्यों बताया गया और उन्हें पैसे देने की कोशिश क्यों हुई।

खुशखबरी! Delhi AIIMS में मरीजों को अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जल्द शुरू होंगे पांच नए ऑपरेशन थियेटर

Delhi AIIMS में इलाज कराने वाले हजारों लोगों के लिए गुड न्यूज। एम्स ट्रामा सेंटर में अगले माह पांच नए ऑपरेशन थियेटर शुरू हो जाएंगे। जिसके बन जाने के बाद से पुराने क्या नए मरीजों को भी लाभ होगा। मरीजों को इलाज के लिए अब अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। डॉक्टर ने कहा कि ट्रामा सेंटर में ज्यादातर ऐसे मरीज आते हैं जिन्हें सर्जरी की जरूरत होती है।

US Elections: क्या ट्रंप को जिताने की साजिश रच रहे हैं पुतिन? पूर्व सलाहकार पर लगे गंभीर आरोप; रूस बोला- यह मंजूर नहीं

US Elections अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब बेहद नजदीक आ गए हैं। वोटिंग में दो महीने से भी कम समय बचा है। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल की सनसनीखेज जानकारियां सामने आई हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को रूसी टेलीविजन के अमेरिकी कमेंटेटर और उनकी पत्नी को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में आरोपी बनाया है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब दो महीने से कम बचे हैं। ऐसे में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच, अमेरिका ने रूस पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

Kohli vs Root: जो रूट और विराट कोहली में कौन बेस्‍ट टेस्‍ट बैटर, एडम गिलक्रिस्ट ने दिया सटीक जवाब

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में जो रूट का प्रदर्शन शानदार रहा। वह 2 टेस्‍ट में 2 शतक लगा चुके हैं। पिछले कुछ समय से रूट टेस्‍ट में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि टेस्‍ट में जो रूट और विराट कोहली में कौन बेस्‍ट बल्‍लेबाज है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने इस सवाल का जवाब दिया है।

AFG vs NZ: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम घोषित, भारत के इस स्‍टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच 9 सितंबर से एकमात्र टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 16 सदस्‍यीय अफगान टीम का एलान कर दिया है। हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कमान संभालेंगे।