Uttarakhand News: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे की रैगिंग, सीनियर छात्रों पर शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप
यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे परेशान होकर आठवीं के छात्र को स्कूल छोड़ना पड़ा। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपित सीनियर छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है।
Haryana Election: आज कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट, जुलाना से लड़ेंगी चुनाव! बजरंग पूनिया करेंगे प्रचार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। आज दोपहर बाद पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे विनेश फोगाट के लिए प्रचार करेंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। आज दोपहर बाद पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Haryana Election 2024: बीजेपी में बगावत देख डरी कांग्रेस, रोक दी लिस्ट, तय 66 नामों में हो सकते हैं बदलाव
Haryana Election 2024 बीजेपी की पहली सूची जारी होते ही नेताओं की नाराजगी सामने आ गई है। बगावत करके कई नेता पार्टी छोड़ दिए। इसको देखते ही कांग्रेस ने सूची जारी पर रोक लगा दी है।66 नामों की लिस्ट तैयार की थी उसमें भी बदलाव संभव है।
Haryana Election 2024: बाकी 23 सीटों पर बीजेपी में असमंजस, नहीं बन पा रही सिंगल नाम की सहमति; क्या है चुनौती
बीजेपी ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। अब बची 23 सीटों पर एलान होना बाकी है। इन सीटों पर बीजेपी में असमंजस है। सिंगल नाम की सहमति नहीं बन पा रही है। जिस तरह से पहली सूची में बगावत का सीरियल ब्लास्ट हुआ है बीजेपी नहीं चाह रही है कि बाकी सीटों पर ऐसा हो।
चंडीगढ़। हरियाणा की 67 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा के टिकट से वंचित दावेदारों व उनके समर्थकों में आक्रोश है। बाकी 23 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर पार्टी असमंजस में है। अभी इन सीटों पर सिंगल नाम की सहमति नहीं बन पाई है।
Haryana Election 2024: मुख्यमंत्री कार्यालय के 9 सिपहसालारों को नहीं मिला टिकट, लंबे समय से कर रहे थे चुनाव की तैयारी
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई नेताओं के नाम काट दिए। साथ ही लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। उन्हें टिकट की उम्मीद थी पर टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर रहे अधिकारियों को टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री के सिपहसालार चुनाव लड़ने की लाइन में थे।
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहे भाजपाइयों को पार्टी से काफी निराशा मिली है। ये लोग लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। पार्टी से बंधे ये नेता अब किसी तरह का विरोध करने की भी स्थिति में नहीं हैं।
PU Election: कौन हैं अनुराग दलाल, जिनकी आंधी में प्रमुख छात्र संगठन चारों खाने चित, अध्यक्ष पद पर किया कब्जा
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। स्वतंत्र उम्मीदवार अनुराग दलाल ने बाजी मार ली। 45 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रमुख छात्र संगठन चारों खाने चित हो गए। अनुराग को 3433 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस उम्मीदवार रहे प्रिंस चौधरी को 3130 वोट मिले।
Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश, गुरुग्राम में कई जगह भारी जलभराव; IMD का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं। वहीं कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश भी हुई। हालांकि IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कमाबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
नई दिल्ली:- दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार सुबह भी कई इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आज भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया