Skip to main content

कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan हुईं म्यूकोसाइटिस से पीड़ित, कहा- 'जब आप खा नहीं पाते हैं तो'

टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से पीड़ित हैं और इसका इलाज करवा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को म्यूकोसाइटिस का पता चला हैं। हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी और उनसे यूजफुल रेमेडीज पूछी हैं। सोशल मीडिया पर हिना के इस पोस्ट ने फैंस को और चिंतित कर दिया है। 

Onion Price: दिल्ली में कहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज? सरकार ने दी बड़ी राहत; पढ़िए खरीदने का पूरा प्रोसेस

प्याज के दाम ने पिछले कुछ दिनों से लोगों को रुला रखा है। लेकिन अब दिल्ली में सरकार ने सिर्फ 35 रुपये किलो प्याज बेचने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया गया कि सरकार के पास 4.70 लाख टन प्याज का स्टॉक है। पढ़िए आखिर 35 रुपये किलो प्याज कैसे खरीद सकते हैं। 

देश में प्याज का पर्याप्त स्टॉक है। फिर भी जमाखोरी के कारण लगातार बढ़ रही कीमतों को थामने के लिए सरकार ने गुरुवार से एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है। जमाखोरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए इस महीने के तीसरे हफ्ते तक देश भर में सस्ती दर पर प्याज मिलने लगेगा।

Noida News: पैरामेडिकल छात्र की मौत पर फूटा साथियों का गुस्सा, जिम्स में जमकर हंगामा; सदमे में बेहोश हुए पिता

नोएडा में पैरामेडिकल छात्र की मौत पर साथियों का गुस्सा फूट पड़ा। साथियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं गुस्साए छात्रों का आरोप है कि निजी अस्पताल ने कहा था कि संस्थान से पत्र लिखवा लें कि इलाज का खर्चा दिया जाएगा लेकिन जिम्स की ओर से कोई पत्र नहीं दिया गया। पढ़िए पूरा मामला क्या है? 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैरामेडिकल छात्र उपदेश भारती की मौत होने पर साथियों ने धरना प्रदर्शन किया। उपदेश को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

ट्रंप जीते तो एलन मस्क को बनाएंगे 'चीफ', पूर्व राष्ट्रपति ने बताया- Tesla CEO को क्या मिलेगी जिम्मेदारी

US Election 2024 डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो वो मस्क की अध्यक्षता में एक सरकारी दक्षता आयोग बनाएंगे। एलन मस्क की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहाउन्होंने मुझे संपूर्ण समर्थन दिया है। उन्हें पता है कि क्या करना है। अगर एलन मस्क के पास समय है तो वह इस काम को अच्छी तरह से अंजाम दे सकते हैं। 

राजस्थान में 108 IAS के तबादले, टीना डाबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पति बने जालोर जिले के कलेक्टर

राजस्थान सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं 20 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने वर्तमान जिम्मेदारी के अलावा अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप के. गवांडे को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है।

Haryana Election 2024: सर्वे रिपोर्ट और RSS के फीडबैक से कटे टिकट, बीजेपी ने क्षेत्रीय समीकरण को ऐसे साधा

टिकट ना मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं। लेकिन बीजेपी ने जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया है। ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट और आरएसएस के फीडबैक से टिकट कटे हैं। सर्वे में आगे रहने वाले नेताओं के बेटे-बेटियों और पार्टी बदलकर आए नेताओं को भी टिकट देने से परहेज नहीं किया है। नाराज नेताओं को पार्टी मनाने की कोशिश कर रही है।

Elvish Yadav की संपत्ति जब्‍त करेगा ईडी! आठ घंटे की पूछताछ में स‍िंगर फाजिलपुरिया को लेकर भी हुई पूछताछ

ईडी ने यू-ट्यूबर एल्विश यादव से गुरुवार को आठ घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान एल्‍व‍िश से गायक फाजिलपुरिया के गाने में प्रयुक्त सांपों को लेकर भी कई बार सवाल किया गया लेक‍िन वह चुप्पी साधे रहा। सूत्रों के मुताब‍िक एल्विश व गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त किए जाने की भी तैयारी है। ईडी ने यू-ट्यूब से फाजिलपुरिया व एल्विश की कमाई को लेकर जानकारी भी जुटाई है।