सभी धर्मों का सम्मान, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे', संजौली मस्जिद विवाद पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली अवैध मस्जिद विवाद पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है लेकिन प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और कानून अपना काम कर रहा है।
MP News: सवारी बनकर बस को रोका और हथियार के दम पर यात्रियों को लूटा, घटना के बाद फरार हो गए बदमाश
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सवारी बस को लूटने के मामला सामने आया है। बदमाशों ने हाथ दिखाकर बस को रोका। ड्राइवर ने यात्री समझकर बस को रोक दिया। इसके बाद हथियार के दम पर यात्रियों को डरा धमकाकर बदमाशों ने यात्रियों से आभूषण और नकदी लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस की जांच जारी है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो बदमाशों ने बस को रोककर महिलाओं के जेवर छीन लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस दौरान उनकी बाइक मौके पर छूट गई। पुलिस बाइक को बरामद का उसके आधार पर छानबीन कर रही है।
पहले 30 लाख रुपये दो', रैगिंग के बाद PG छात्रा से मेडिकल कॉलेज ने की डिमांड; HC ने पीड़िता को दिलाया न्याय
जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पहले तो छात्रा के साथ रैगिंग की गई फिर जब छात्रा ने एडमिशन वापस लेने का फैसला किया तो कॉलेज प्रबंधन ने उससे 30 लाख रुपये मांगे। कॉलेज के इस फैसले के खिलाफ छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुनवाई के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके साथ क्या अत्याचार हुआ है।
जबलपुर।जबलपुर के सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान पीजी पाठ्यक्रम की छात्रा को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
Jharkhand Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली ये ट्रेनें 28 सितंबर तक रहेगी कैंसिल, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट
ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। 4 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन किया गया है। 15 ट्रेनों को सेक्शन में कंट्रोल कर चलाया जाएगा और 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को रीशेड्यूल किया जाएगा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चकधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में 07 से 27 सितंबर तक प्री-एनआई और 28 सितंबर को एनआई का कार्य किया जाएगा। प्री एनआई और एनआई कार्य के दौरान रेलवे खड़गपुर आदित्यपुर थर्ड रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने का कार्य करेगी।
Jharkhand News: फिदायीन दस्ता तैयार करने वाला था रांची का डॉक्टर, पूरे झारखंड में आतंकवाद फैलाने की थी योजना
नकटा पहाड़ पर आतंकियों को आत्मघाती हमले के साथ-साथ हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग देना चाह रहा था। वह पूरे राज्य में आतंकी गतिविधि को फैलाना चाह रहा था। लेकिन झारखंड एटीएस ने मंशा पर पानी फेर दिया।
रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अलकायदा इंडिया सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) के संदिग्ध चार आतंकियों को लेकर वापस दिल्ली लौट गई है। इन आतंकियों में इनामुल अंसारी, मोतिउर्र रहमान, शहबाज अंसारी व अल्ताफ अंसारी शामिल हैं।
Uttarakhand Weather News: राजधानी में आज भी जमकर बरस सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट
कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून चमोली और नैनीताल में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। इन तीनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा।
देहरादून। प्रदेश में मानसून की वर्षा का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही देहरादून, चमोली व नैनीताल जनपद में कहीं- कहीं तेज वर्षा की संभावना है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम में बस पर ड्यूटी देंगे 58 वर्ष से कम आयु के रोडवेज चालक, बहाने से काट रहे थे मौज
उत्तराखंड में अब 58 साल से कम उम्र के चालक ही बस चलाएंगे। महाप्रबंधक अनिल गबर्याल ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया है कि 58 साल से कम उम्र के किसी भी चालक से कार्यालय में काम न कराया जाए। इनसे केवल बस संचालन का कार्य लिया जाएगा। निगम में 300 से अधिक चालक-परिचालक खुद को अक्षम बताकर बसों पर ड्यूटी नहीं दे रहे।