512GB तक तगड़ी स्टोरेज वाले फोन की नए कलर में हुई एंट्री, आज होगी सेल लाइव
Realme 13 Pro+ 5G रियलमी की नंबर सीरीज का पॉपुलर फोन है। इस फोन को कंपनी अभी तक दो कलर ऑप्शन Monet Gold और Emerald Green में पेश कर रही थी। अब फोन को एक नए कलर ऑप्शन Monet Purple में लाया गया है। इस नए कलर वेरिएंट की पहली सेल आज यानी 2 सितंबर दोपहर 12 बजे लाइव हो रही है।
सोमवती अमावस्या 2024: सोमवती अमावस्या पर जरूर करें इन पूजन नियमों का पालन, खुलेगा किस्मत का ताला
अमावस्या तिथि प्रतिमाह आती है। यह तिथि पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही विशेष मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से जीवन में शुभता आती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वास रहता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।
कौन हैं महरंग बलोच? जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की नाक में कर दिया दम, बोलीं- इतनी लाशें देखीं... अब मौत भी नहीं डराती है
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कार्यकर्ता ने सरकार की नाक में दम कर रखा है। अंहिसा के सिद्धांत पर आंदोलन चलाने वाली महरंग बलोच की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग उनकी रैलियों में आते हैं। महरंग बलोच लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन चला रही हैं। आइए पढ़ते हैं पेशे से डॉक्टर महरंग की कहानी...
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको बिजनेस में लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सामानों पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात शुरू हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
अब शहीदों के स्मारक में भाजपा चलवा रही है बुलडोजर’, अखिलेश यादव ने कारगिल बलिदानी मामले में की निंदा
अब शहीदों के स्मारक में भाजपा चलवा रही है बुलडोजर’, अखिलेश यादव ने कारगिल बलिदानी मामले में की निंदा
कारगिल बलिदानी मुनीश यादव की वर्ष 2000 में बनी प्रतिमा व स्मारक को तोड़ने के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकरण के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। कहा कि भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है।उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।
RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रालोद के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है लेकिन हरियाणा के पश्चिम उप्र से सटा होने के कारण रालोद की वहां की राजनीति में दिलचस्पी रहती आई है। एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं।
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा ने भाजपा पर जाति-पाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ है। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करेगी। पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी।