बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में चिराग पासवान की भूमिका पर सस्पेंस: सीट बंटवारे को लेकर क्या है रणनीति?
बिहार में एनडीए गठबंधन के भीतर चिराग पासवान की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। चिराग खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं जबकि एनडीए नीतीश कुमार को आगे कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी खींचतान है लोजपा (रा) 43 सीटों की मांग कर रही है।
BSP: आकाश आनंद के बाद उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी बसपा में वापसी, मायावती ने किया माफ
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से पहले उनके दामाद आकाश आनंद का भी बसपा से निष्कासन समाप्त कर उनको पार्टी में नंबर दो का दर्जा भी दिया है। अशोक सिद्धार्थ ने सार्वजनिक रूप से बसपा मुखिया से माफी मांगने के साथ अपनी गलती को स्वीकार किया था। उसी के बाद से उनका निष्कासन रद होना तय माना जा रहा था।
पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर बात की जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के बीच फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर बात हुई।
गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत
गुजरात के पंचमहल में पावागढ़ शक्तिपीठ के पास एक दुखद घटना घटी। माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की जान चली गई। यह रोपवे मांची इलाके से मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए उपयोग किया जाता था। मृतकों में लिफ्ट ऑपरेटर और मजदूर भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गुजरात के पंचमहल में शनिवार बड़ा हादसा हो गया। मध्य गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में एक माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस रोपने का इस्तेमाल पावागढ़ के मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री को आसानी से पहुंचाने के लिए किया जाता था।
21 हजार पुलिसकर्मी, 10 हजार CCTV और AI का इस्तेमाल... गणेश मूर्ति विसर्जन पर मुंबई पुलिस के पुख्ता इंतजाम
मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। पुलिस पहली बार रूट प्रबंधन और यातायात अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। शहर भर में 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस को बम धमाकों की धमकी मिली है।
मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Asia Cup Countdown: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार खेलेगा यह खिलाड़ी, दुनिया कबका मान चुकी है 'द ग्रेटेस्ट
'भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। शुभमन गिल को भी टीम में जगह मिली है। साथ उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है। 14 सितंबर को भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा।
2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की जगह भारत के टी20I कप्तान का पद संभाला। हालांकि, हार्दिक पांड्या लंबे समय तक रोहित शर्मा के उप-कप्तान रहे थे। वह कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार को ही चुना
Mandi Landslide: मंडी के सुंदरनगर में भूस्खलन से मां-बेटी की मौत, मलबे में दबे कई लोग
मंडी जिले के सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ दरकने से एक बड़ा हादसा हुआ है। मलबे की चपेट में आने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है।
मंडी। मंडी जिले के सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में दो घर आ गए। मलबे में दबने से मां और बेटी की मौत हो गई। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।