Bihar News: 'विधायक रीतलाल यादव के भाई ने कराई कार पर फायरिंग', Patna AIIMS के CCO शिकायत लेकर पहुंचे थाने
Bihar News: 'विधायक रीतलाल यादव के भाई ने कराई कार पर फायरिंग', Patna AIIMS के CCO शिकायत लेकर पहुंचे थाने
दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पर आरोप लग रहा है कि उसने पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की कार पर फायरिंग करा दी। इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पटना एम्स से सीसीओ सीधे थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हर स्तर से छानबीन की जा रही है।
वाराणसी के एक होटल में मिले लापता फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, कोलकाता पुलिस से बचने के लिए हुए थे गायब
वाराणसी के एक होटल में मिले लापता फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, कोलकाता पुलिस से बचने के लिए हुए थे गायब
सनोज मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। लखनऊ में सुलभ आवास में परिवार के साथ रहते हैं। अबतक की जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ वक्त पहले द बंगाल फाइल नाम की फिल्म बनाई थी। इस पर कोलकाता में उन पर एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी को लेकर नोटिस कोलकाता पुलिस ने जारी की थी।
केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो नए बैराज बनाएगी योगी सरकार, 300 साल पुराने बरुआ सागर बांध का होगा जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण
केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो नए बैराज बनाएगी योगी सरकार, 300 साल पुराने बरुआ सागर बांध का होगा जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण
यूपी की योगी सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट गई है। प्रदेश में 21 किमी के लिंक चैनल का निर्माण होना है जिसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। वर्तमान में केन नहर प्रणाली से बांदा में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित है। योगी सरकार इसे बढ़ाकर बांदा में ही करीब दो लाख हेक्टेयर करने की तैयारी में है।
Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस
Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस
रोडवेज के कजीटेंसी बाबू रियाजउद्दीन अहमद को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। चालक रमेश कुमार सिंह को ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए यह रुपये लिए जा रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित बाबू को सिगरा थाने ले जाकर पूछताछ की और रोडवेज के आरएम गौरव वर्मा को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज किया।
UP News: 28 जून 2024 से पहले सेवानिवृत्त कर्मी भी ले सकते हैं पुरानी पेंशन का लाभ, वित्त विभाग ने दी अहम जानकारी
UP News: 28 जून 2024 से पहले सेवानिवृत्त कर्मी भी ले सकते हैं पुरानी पेंशन का लाभ, वित्त विभाग ने दी अहम जानकारी
उत्तर प्रदेश में 28 जून 2024 से पहले सेवानिवृत हो चुके कर्मियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलने पर कोई रोक नहीं है लेकिन उन्हें मिले एनपीएस की धनराशि को ब्याज सहित राजकोष में जमा करनी होगी। ब्याज की गणना नियोक्ता के अंशदान व उस पर प्रतिफल की राशि मिलने की तिथि से राजकोश में राशि जमा करने की तिथि तक की जाएगी।
Tesla Model X में आई खराबी, जानकारी मिलने के बाद हजारों यूनिट्स के लिए जारी हुआ Recall
Tesla Model X में आई खराबी, जानकारी मिलने के बाद हजारों यूनिट्स के लिए जारी हुआ Recall
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla की Model X SUV में खराबी की जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपनी दमदार एसयूवी में खराबी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने कितनी यूनिट्स को फिर से रिकॉल (Tesla Model X Recall) किया है और इनमें किस तरह की खराबी सामने आई है। आइए जानते हैं।
नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग शुरू हुई, Scorpio N, XUV 700, MG Hector को देगी कड़ी चुनौती
नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग शुरू हुई, Scorpio N, XUV 700, MG Hector को देगी कड़ी चुनौती
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। नई Hyundai Alcazar को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले गाड़ी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसे किस कीमत पर बुक करवाया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।