शुद्ध सोने की आसानी से कर सकते हैं पहचान, ये तरीके आएंगे आपके काम
सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। क्या आप जानते हैं 24 कैरेट सोने को आभूषणों के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। सवाल यह कि सोने की शुद्धता को कैसे मापा जाए? वैसे तो सोने की शुद्धता हॉलमार्क के साथ चेक की जाती है। हालांकि हॉलमार्क के अलावा भी कई ऐसे दूसरे तरीके हैं जिनकी मदद से शुद्ध सोने की पहचान की जा सकती
आज ही कर लें छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के आवेदन में सुधार, 21 जुलाई को होना है टेस्ट
जिन उम्मीदवारों को अपने CGSET 2024 के सबमिट किए गए आवेदन में सुधार (CG SET 2024 Application Correction) करना है वे अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को CGVYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 13 मई से 9 जून तक संचालित की गई थी। इसके बाद करेक्शन विंडो 10 जून से ओपेन की गई है।
युवती ने युवक का कॉलर पकड़ा और फिर शुरू हुआ दे दनादन...,बरेली कचहरी में पत्नी ने पति को पीटा तो बचाने नहीं आई भीड़
कचहरी परिसर में पत्नी ने पति की पिटाई के बीच भीड़ तमाशाबीन थी। पिटाई के दौरान युवक लगातार यही कह रहा था कि वो उसे जानता नहीं है। छह साल पहले युवती के खिलाफ लूट की रिपोर्ट थाने में उसने दर्ज कराई थी। देर शाम को पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बीवी बिदक कर चली गई मायके, बुलाने पहुंचा घरवाला तो रख दी ऐसी मांग… जिसे सुन चकरा गया पति
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शौचालय न होने पर महिला पति से नाराज होकर मायके चली गई। पति के अनुसार पत्नी ने मायके जाने से पहले अपने मोबाइल पर टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी थी। इसके बाद ही वह शौचालय बनवाने की जिद करने लगी। पति ने आर्थिक रूप से सक्षम न होने का हवाला देकर कुछ दिन इंतजार करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी।
एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। बताया गया कि दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। जहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए रोकी गई ट्रेन, बोगी में रखा था प्लास्टिक का बैग; खोलकर देखा तो उड़े होश
ऋषिकेश से रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन (इंदौर) के बीच चलने वाली उज्जैन एक्सप्रेस में महिला के कटे हाथ-पैर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इंदौर में भी एक ट्रेन से महिला का धड़ मिला है जिसके हाथ-पैर नहीं है। ऐसे में ऋषिकेश में मिले मानव अंग उसी महिला के होने की आशंका भी जताई जा रही है।
केंद्र में नई सरकार बनते ही उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Uttarakhand News:
Uttarakhand News केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में उत्तराखंड को मिलने वाली जून माह की धनराशि के साथ एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की है। दो माह की यह किस्त से देश के तमाम राज्यों के साथ ही उत्तराखंड को भी राहत मिली है। केंद्र की नई सरकार का नया बजट अभी आना है।