Skip to main content

राहुल गांधी को दो हफ्ते के अंदर एक सीट से देना होगा इस्तीफा, जानिए इसपर क्या कहते हैं संविधान विशेषज्ञ

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जीती गई दो सीटों में से एक से दो सप्ताह के भीतर इस्तीफा देना होगा। पूर्व लोकसभा महासचिव और संविधान विशेषज्ञ पीडीटी अचारी ने बताया कि जो भी उम्मीदवार दो सीटों से जीतता है उसे चुनाव परिणाम के 14 दिनों के भीतर एक सीट छोड़नी पड़ती है।

विशेष अतिथियों से लेकर सफाईकर्मियों तक पढ़ें किस-किसको मिला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

  •  

PM Modi Oath Ceremony नरेन्द्र मोदी नौ जून को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे तो शपथग्रहण समारोह में आम लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा। समारोह में ऐसे लोग भी दिखेंगे जो भले ही बड़े पद पर न हों लेकिन देशसेवा में योगदान दिया है। सफाईकर्मी ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले श्रमिक भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।

NDA में बिना शर्त बनी रहेगी TDP', आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर क्या बोले नारा लोकेश?

 

तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के महासचिव नारा लोकेश ने राजग और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी राजग में शामिल हुई थी और बिना शर्त राजग में बनी रहेगी। तेदेपा सुप्रीमो के उंदावल्ली स्थित आवास पर लोकेश ने कहा कि हमारा मानना है कि उन्हें (मोदी) को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

अमिताभ कांत ने IIT पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत पर दिया जोर, बोले- देश में जल्द तैयार करने होंगे इंजीनियर


 

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि कई इंजीनियरिंग कॉलेजों और आईआईटी के पाठ्यक्रम को वर्तमान मांग के अनुरूप फिर से तैयार करने की जरूरत है। बेंगलुरु में इंडिया ग्लोबल इनोवेशन कनेक्ट 2024 कार्यक्रम में अमिताभ कांत ने कहा कि उद्योग की मांग और उपलब्ध टैलेंट पूल (योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता) के बीच की खाई को पाटने और भारत में कुशल इंजीनियरों की संख्या बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।

रूस की संप्रभुता पर खतरा दिखा तो परमाणु हमले से परहेज नहीं करेगा रूस

 

Russia Nuclear Weapons रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि उन्हें फिलहाल रूस की संप्रभुता पर कोई खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। अगर कभी रूस को ऐसा खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से परहेज नहीं करेगा। इसके लिए पश्चिमी देशों को निशाना बनाने वाले हथियार अविलंब निर्धारित स्थलों पर तैनात कर दिए जाएंगे।

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF कर्मी को विशाल ददलानी ने ऑफर की जॉब

 

Kangana Ranaut के थप्पड़ विवाद के बाद अब बॉलीवुड से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कई सितारों ने मंडी की सांसद कंगना रनौत के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए CISF महिला कर्मी को गलत बताया तो वहीं दूसरी तरफ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने सुरक्षाकर्मी को जॉब ऑफर की जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूटा।

देश में जल्द लागू होगी उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली

 

एनएचएआइ ने उपग्रह आधारित इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह प्रणाली को लागू करने के लिए दुनिया भर से बोलियां (ईओआइ) आमंत्रित किए हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित इस व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को निर्बाध टोल संग्रह अनुभव मिलेगा। एनएचएआइ की इस पहल का मकसद राजमार्गों पर मौजूदा टोल बूथ प्रणाली को खत्म करना है।