आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी के दो नेताओं के घरों पर हमला, तेदेपा समर्थकों पर लगे आरोप
तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के कथित समर्थकों ने शुक्रवार को कृष्णा जिले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्व मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर राव और पूर्व विधायक वल्लभनेनी वामसी के घरों पर हमला किया। आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यपाल से उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ चुनाव बाद की हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है
15 जून से प्रारंभ हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नई कैबिनेट करेगी अंतिम फैसला
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून से प्रारंभ होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तिथि पर अंतिम फैसला नई कैबिनेट करेगी। पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद नए स्पीकर का चुनाव होगा।
आम चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी भी बैठक में होंगे शामिल
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोक में होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
श्रीलंका ने 25 रन पर गंवाया पहला विकेट, मेंडिस लौटे पवेलियन
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश तीक्षाणा, नुवान तुषारा, मथिशा पथिराना
बांग्लादेश तंजीद हसन, सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब
अब हिंदी और लोकल भाषाओं में भी मिलेंगे सुप्रीम और हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले,
सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय (Punjab Haryana High Court) के महत्वपूर्ण फैसले अब हिंदी और स्थानीय भाषाओं में भी मिलेंगे। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इसके लिए ईएससीआर और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर है। विभिन्न स्थानीय भाषाओं में भी पर जाकर और अनुवादित उच्च न्यायालय निर्णय पर क्लिक करके पाए जा सकते हैं।
चंडीगढ़ में लोगों को मिले फ्री बिजली, नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी की बिजली विभाग से अपील
चंडीगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी ने जीत हसिल की है। उन्होंने आज एक्स पर पोस्ट करते हुए चंडीगढ़ बिजली विभाग की दरों में बढ़ोतरी को अनुचित और बिना आधार का बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यदि एनडीए सरकार 75 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे सकती है तो केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ उन लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली क्यों नहीं दे सकता?
सास से झगड़े के बाद बहू ने खाया जहर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक घर में देवरानी-जेठानी के बीच बहस हो गई। इसके बाद सास ने भी अपनी छोटी बहू को बहुत सुनाया। सास ने अपनी छोटी बहू को गुस्से में भला-बुरा कह दिया। यहां तक कि सास ने बहू से जहर खाने के लिए भी बोल दिया। छोटी बहू ने ये बात दिल पर ले ली।