पहले हत्या की, फिर सीमेंट में जमाकर ट्रंक में रखी लाश... रायपुर में मेरठ जैसी वारदात; रिटायर्ड ASI का बेटा-बहू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सूटकेस में मिली लाश के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली का वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी निकले। संपत्ति विवाद और धोखाधड़ी के कारण वकील ने किशोर की हत्या की। पुलिस ने दिल्ली से वकील और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक विषयों में आपकी काफी सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आप आज मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन माता जी आपसे इसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपकी लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती है। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 6 views
Rolls Royce Spectre Black Badge भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 500 KM से ज्यादा की रेंज, कीमत 9.5 करोड़ रुपये
दुनियाभर में सबसे बेहतरीन और लग्जरी कारों की निर्माता Rolls Royce की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्पों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही Rolls Royce Spectre Black Badge को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी में किस तरह की खासियतों को दिया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
पावर स्टार पवन सिंह के मकान में चोरी, खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर; 15 लाख के जेवरात ले उड़े
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के आरा स्थित मकान में सोमवार देर रात करीब 15 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 30 कारतूस चुरा लिए। यह घटना उनके मारुति नगर स्थित मकान में हुई, जहां उनकी पहली पत्नी के माता-पिता रहते हैं। पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
5000mAh की बैटरी और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये नया फोन, कीमत 6,999 रुपये
TECNO ने भारत में Spark Go 2 लॉन्च किया है, जो एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, डायनामिक पोर्ट, DTS डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, UniSoC T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और Android 15 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Ella AI भी है जो भारतीय भाषाओं में जवाब देता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये 1 जुलाई से Flipkart पर उपलब्ध होगा।
गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 8 लाख से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन जारी है, जहां इस साल मई तक 8 लाख से अधिक चालान किए गए हैं, जो पिछले साल से दोगुने हैं। गलत साइड ड्राइविंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाना प्रमुख उल्लंघन हैं, जो हर साल 400 से अधिक सड़क दुर्घटना मौतों का कारण बनते हैं। इन उल्लंघनों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने "चालान नहीं सलाम मिलेगा" अभियान शुरू किया है।
क्यों बहू Aishwarya Rai की कभी तारीफ नहीं करते हैं Aamitabh Bachchan? जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा की जब भी कोई फिल्म आती है, तो उसे प्रमोट भी करते हैं और दोनों की तारीफों के पुल भी बांधते हैं। इस बीच कई ऐश्वर्या राय के चाहने वाले ऐसे हैं, जिन्हें बिग बी ये बात पसंद नहीं आती। हाल ही में खुद सदी के महानायक ने बताया कि वह पब्लिकली क्यों कभी ऐश्वर्या की तारीफ नहीं करते हैं: