MS Dhoni ने IPL 2025 के बाद RCB के पूर्व बल्लेबाज के बेटे के साथ खेला मजेदार गेम
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने जिम में आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज के बेटे के साथ मजेदार गेम खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एमएस धोनी ने आरसीबी के बल्लेबाज के बेटे के साथ फोटो भी खिंचवाई।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व बल्लेबाज सौरभ तिवारी के बेटे के साथ जिम में खेलते हुए देखा गया।
एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में क्रिकेट एक्शन में नजर आए थे। सौरभ तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एमएस धोनी को सौरीश के साथ जिम में खेलते हुए देखा गया।
बिहार की 2 चर्चित सीटों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने ठोका दावा; क्या करेगी RJD?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस भागलपुर की सात में से चार सीटों पर दावा कर रही है, जबकि राजद बिहपुर और गोपालपुर को अपनी पारंपरिक सीट बता रहा है, जिससे महागठबंधन में खींचतान जारी है।
भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सुगबुगाहट के बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई तय मानी जा रही है। दोनों गठबंधन में सीटों का पेच सुलझाने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
नदियां-नाले उफान पर, डूबते स्कूल में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन... गुना और शिवपुरी में भारी बारिश से हर तरफ 'हाहाकार
'मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद शिवपुरी और गुना सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे सड़कें तालाब बन गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। भारी जलभराव के कारण एक स्कूल में फंसे बच्चों और शिक्षकों को SDRF ने रेस्क्यू किया। सिंध और कूनो नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और 10 गांवों का रास्ता बंद हो गया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
बरेली समाचार
आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी महोदय बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बरेली द्वारा संयुक्त बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
GIC ऑडिटोरियम, बरेली में जिलाधिकारी बरेली महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम आदि पर्वों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा पारस्परिक समन्वय बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की गई।
अब मुंबई क्रिकेट से नाता तोड़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ! मिल रहा है यह धांसू ऑफर
पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC मांगा है। वह दूसरे राज्यों से खेलना चाहते हैं। पिछले साल खराब फिटनेस के चलते शॉ को मुंबई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने रणजी ट्रॉफी खेल से बाहर कर दिया था। इस बीच उन्हें अन्य राज्यों से भी अच्छा ऑफर मिल रहा है।
मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है। उन्होंने एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह दूसरे राज्यों से खेलना चाहते हैं। पिछले साल खराब फिटनेस के कारण शॉ को मुंबई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने रणजी ट्रॉफी खेल से बाहर कर दिया था।
गांधी ग्राउंड में लगे मेले में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख
दुकानों में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। उनकी वजह से आग और भड़क गई। इस दौरान कई धमाके भी हुए। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फट गए थे।
- Read more about गांधी ग्राउंड में लगे मेले में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख
- Log in to post comments
- 5 views
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें किया वृक्षारोपण
बरेली समाचार
बरेली: जिलाधिकारी बरेली व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली ने तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें तथा तहसील बहेड़ी में किया वृक्षारोपण