रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, कई यात्री लापता; तलाश जारी
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 11 से ज्यादा यात्री लापता है। कई लोगों के मरने की आशंका है। यह घटना घोलतीर में हुई है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको घर परिवार में बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी नए घर मकान आदि भी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत में कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती है, जिसको लेकर आप लापरवाही कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है और शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप जीवनसाथी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
नीतीश कुमार के करीबी मंत्री बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएसयूएससी ने जारी किया रिजल्ट
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के 280 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 274 अभ्यर्थी, जिनमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हैं, सफल हुए हैं और अब सहायक प्राध्यापक बनेंगे।
पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के लिए विभिन्न कोटिवार कुल 280 पदों के लिए बीते सप्ताह आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी हो गया।
Volvo की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है XC60, 70 लाख रुपये में मिलते हैं कैसे फीचर्स, कितना दमदार है इंजन, पढ़ें खबर
यूरोप की लग्जरी वाहन निर्माता Volvo की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Volvo XC60 ने नई उपलब्धि को हासिल किया है। वोल्वो की इस एसयूवी ने किस तरह की उपलब्धि को हासिल किया है। किस तरह के फीचर्स, इंजन के साथ इसे ऑफर किया जाता है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
शादी से पहले योगी सरकार ने दिया रिंकू सिंह को बड़ा तोहफा, इस विभाग में बनेंगे अधिकारी
क्रिकेट के अलावा रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। योगी सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।
हाउसफुल 5 ने 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम, 20 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही कारण है जो ये मूवी कमाई के मामले भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20वें दिन भी हाउसफुल 5 ने गजब का कलेक्शन किया है।
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज का तीसरी सप्ताह पूरा करने वाली है। इतना समय बीतने के बाद भी ये कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। हर रोज फिल्म निरंतरता के आधार पर कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।
दिल्ली की बसों में सफर करना होगा आसान, नरेला के लोगों को जल्द मिलेगा बस टर्मिनल
दिल्ली सरकार परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कमर कस चुकी है। इसी माह दिल्ली को 150 नई 'देवी' बसें मिलेंगी, और नरेला के सेक्टर-9 में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल तैयार हो रहा है। इस हाईटेक टर्मिनल में बस-बे, पार्किंग, कैंटीन, शौचालय और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने परियोजनाओं की समीक्षा की, और बताया कि 'देवी' बस सेवा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।