'तीनों मुझे कमरे में ले गए...', कोलकाता गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम
राष्ट्रीय महिला आयोग कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को तत्काल और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही पीड़िता को चिकित्सा, मानसिक और कानूनी सहायता तथा मुआवजा देने पर भी जोर दिया है।
कोलकाता। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कोलकाता के एक लॉ कालेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में तत्काल व समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।
हैंगर में जाएगा केरल में फंसा F-35 लड़ाकू विमान, लेकिन UK ने रख दी ये शर्त; जानिए किस बात से डर रहा ब्रिटेन
केरल में दो हफ्ते से फंसे एफ-35 लड़ाकू विमान को आखिरकार हैंगर में ले जाने के लिए ब्रिटेन ने सहमति दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि यह काम उनकी इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने के बाद ही होगा। यह विमान भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के बाद तकनीकी खराबी के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरा था।
केरल में दो हफ्ते से फंसे एफ-35 लड़ाकू विमान को आखिरकार हैंगर में ले जाने के लिए ब्रिटेन ने सहमति दे दी है। हालांकि ब्रिटेन की तरफ से ये शर्त भी रख दी गई जब यूके की इंजीनियरिंग टीम पहुंचे, उसके बाद ही ऐसा किया जाए।
शिमला पहुंची HRTC की नई वॉल्वों बसें, अगले महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी; चेक करें रूट
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 24 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई हैं, जो शिमला पहुंच चुकी हैं। ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें आरामदायक सीटें और एसी शामिल हैं। फिटनेस जांच और पंजीकरण के बाद, इन्हें 1 जुलाई से विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इन नई बसों से एचआरटीसी के वोल्वो बेड़े की संख्या 98 हो जाएगी और दिल्ली के बंद हुए रूटों को भी बहाल करने में मदद मिलेगी।
उधमपुर के जंगलों में घिरे जैश के तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
ऊधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस 'ऑपरेशन बिहाली' में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जो समूह का सरगना बताया जा रहा है, जबकि तीन अन्य आतंकी अभी भी घेरे में फंसे हुए हैं। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है, हालांकि घनी धुंध और बारिश बाधा डाल रही है। यह अमरनाथ यात्रा से पहले एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान हाथी बेकाबू, भगदड़ में शख्स घायल; वन विभाग के अमले ने पाया काबू
अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास भीड़ देखकर एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। चिड़ियाघर अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम ने इंजेक्शन देकर हाथी को काबू किया। इस घटना से लगभग 15 मिनट तक ट्रक फंसे रहे और एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। हाथी को काबू करने के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई।
अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास लोगों की भीड़ देखकर हाथी बेकाबू हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। चिड़ियाघर अधीक्षक समेत टीम मौके पर पहुंची और गजराज को डॉक्टरों की टीम ने इंजेक्शन देकर काबू में कर लिया।
पाकिस्तानी टेररिज्म, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा विवाद... राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री की किन-किन मुद्दों पर हुई बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) सम्मेलन में भाग लिया और अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने और सीमा विवादों को हल करने पर जोर दिया, जिसमें तनाव कम करने और विघटन प्रक्रिया पूरी करने के सुझाव शामिल थे।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ 26 जून को द्विपक्षीय बैठक भी की।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपकी सेहत कमजोर रहने वाली है, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आप यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप कुछ नया क्रिएटिव करने में लगे रहेंगे। बॉस को आपकी यह आदत खूब पसंद आएगी।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views