Skip to main content

फॉर्म भरना होगा, दस्तावेज दिखाने होंगे... बिहार में EC ने शुरू किया विशेष गहन सत्यापन; वोटर्स के लिए क्या-क्या बदला?

चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य शुरू किया है। राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 7.89 करोड़ मतदाताओं को फिर से गणना फॉर्म भरना होगा और अपने निवास का प्रमाण देना होगा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को गणना पूरी होने तक अन्य कार्यों से मुक्त रखा गया है।

मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में बढ़े चुनाव आयोग ने बिहार से मतदाता सूची के सत्यापन की ऐतिहासिक शुरूआत की है। शनिवार को आयोग ने राज्य के सभी 243 विधानसभाओं में एक साथ मतदाता सूची के सघन सत्यापन का काम शुरू किया।

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’, बोले- माफिया के सामने नाक रगड़ते थे जाति के नाम पर बांटने वाले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार व्यापारियों के हितों को संरक्षण देने और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजने के लिए मैसूर के राजा चामराजेन्द्र वाडियार और खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के सहयोग की चर्चा की।

लखनऊ : इटावा में कथावाचक की पिटाई के बाद जाति को लेकर गरमाई सियासत के बीच समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पार्टी पर जमकर हमला बोला।

सचिन तेंदुलकर ने बदल दी शेफाली वर्मा की किस्मत, बने टीम इंडिया में वापसी का कारण

अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह टीम में वापसी करने में सफल रही हैं और इसका श्रेय उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया है जिन्होंने शेफाली की सोच को बदल के रख दिया।

भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल शेफाली को टीम से बाहर कर दिया गया था।

Paras Chhabra ने पहले ही कर दी थी Shefali Jariwala की मौत की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा पुराना वीडियो

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बिग बॉस असामयिक निधन पर शोक मना रहा है। ऐसे में उनके को-एक्टर पारस छाबड़ा के साथ उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसने प्रशंसकों को अविश्वास और सदमे की स्थिति में डाल दिया है। क्लिप में पारस शेफाली की कुंडली के बारे में बता रहे हैं।

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का बीती रात मुंबई में निधन हो गया। शेफाली 42 साल की थीं और काफी फिट एंड फाइन थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली में चाइनीज मांझे ने ली युवक की जान, गला कटने से स्कूटी सवार की हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में प्रतिबंधित मांझे से एक और मौत हो गई। रानी झांसी फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार यश गोस्वामी का मांझे से गला कट गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाड़ा हिंदूराव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना प्रतिबंधित मांझे की भयावहता को दर्शाती है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

नई दिल्ली। प्रतिबंधित मांझा इस साल भी लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। उत्तरी जिला में शुक्रवार शाम रानी झांसी फ्लाईओवर से गुजर रहे स्कूटी सवार एक युवक का प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से गला कट गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

उज्जैन में रथ यात्रा के दौरान चप्पल फेंकने पर बवाल, विशेष समुदाय के लोगों का हंगामा; थाने का किया घेराव

उज्जैन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर चप्पलें फेंक दीं जिससे तनाव फैल गया। खाती समुदाय की रथ यात्रा में हुई इस घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर देर शुक्रवार देर रात भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की वापसी के दौरान भारी बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर चप्पलें फेंक दीं।