प्रयागराज में बवाल: भड़ेवरा बाजार, हनुमान मोरी कई जगह पुलिस फोर्स तैनात, उपद्रवियों की तलाश में दी जा रही दबिश
प्रयागराज के करछना में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के उपद्रव के बाद तनाव है। पुलिस ने हनुमान मोरी और भड़ेवरा बाजार में सुरक्षा बढ़ा दी है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जिससे कई कार्यकर्ता घर छोड़कर भाग गए हैं। रविवार को चंद्रशेखर को रोकने पर कार्यकर्ताओं ने वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिस पर पथराव किया जिसमें कई लोग घायल हुए।
प्रयागराज। करछना के भड़ेवरा बाजार में रविवार शाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बवाल भले ही शांत हो गया है, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव की स्थिति है।
जैसे कोई खिलौने का घर हो... शिमला में तीन सेकेंड में भरभरा कर गिरा 5 मंजिला मकान, मची अफरा-तफरी
शिमला में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन ढह गया जिसे पहले ही खाली करा लिया गया था। फोरलेन निर्माण के कारण भवन में दरारें आई थीं। आस-पास के भवनों को भी खतरा है जिससे लोग डर में जी रहे हैं और अपने घर खाली कर रहे हैं।
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है और बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। आज सुबह ही शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन मिट्टी में मिल गया गई। हालांकि, इस भवन को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था।
दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, INA अग्निकांड शिल्पकारों को मिलेगी राहत; जलकर राख हो गई थी 24 दुकानें
दिल्ली सरकार ने आईएनए अग्निकांड से पीड़ित शिल्पकारों के लिए अतिरिक्त सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिल्पकार को पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी जिसे मंजूरी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित शिल्पकारों को दिल्ली हॉट आईएनए में छह महीने के लिए मुफ्त स्टाल भी आवंटित किए जाएंगे। यह आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में आइएनए अग्निकांड में प्रभावित शिल्पकारों के लिए दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त राहत की घोषणा की है। गत 30 अप्रैल को यहां आग लगने से 24 स्टाल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए थे।
लखनऊ में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दी जान, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी
लखनऊ में एक व्यापारी उसकी पत्नी और बेटी का शव उनके घर में पाया गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शोभित रस्तोगी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या की है। तीनों के शव अशरफाबाद स्थित फ्लैट में मिले। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच जारी है। व्यापारी राजाजीपुरम में कपड़े का कारोबार करता था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घर से पति-पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घसीटकर गार्ड रूम में ले गए, हॉकी स्टिक से मारा... कोलकाता गैंगरेप केस में CCTV ने खोली हैवानों की करतूत; पुलिस के हाथ लगे कई सबूत
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों द्वारा छात्रा को घसीटकर गार्ड रूम में ले जाने और दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा शामिल है जो तृणमूल यूथ विंग का सदस्य है।
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज एक 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद पूरा सूबे गुस्से से उबल रहा है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट का बढ़ गया टाइम, रेल मंत्री की मंजूरी; इन नियमों में भी हुआ बदलाव
भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय 8 घंटे पहले बनेगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार किया जाएगा। जुलाई से यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में भी बदलाव होंगे जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जा सकेंगे।
भारतीय रेल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले समय में अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी।