Skip to main content

तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, डीजी शिरडकर को भी मिली तैनाती

एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय को एडीजी लखनऊ जोन और एडीजी पीटीसी सीतापुर आरके स्वर्णकार को एडीजी पीएसी के पद पर तैनात किया गया है। एसपी सीआईडी आशीष तिवारी को एसएसपी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है जबकि एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह सजवान को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

लखनऊ। गृह विभाग ने रविवार को तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें हाल ही में डीजी के पद पर प्रोन्नत लखनऊ जोन के एडीजी रहे एसबी शिरडकर को भी नई तैनाती मिली 

अचानक भीड़ में घुसा ट्रक और एक दूसरे पर गिरने लगे लोग, चश्मदीद ने सुनाई भगदड़ की दर्दनाक कहानी

पुरी में रविवार सुबह शरधाली इलाके में श्रीगुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से तीन लोगों की दुखद मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रथों पर चतुर्थ विग्रहों का दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी जिसके कारण भगदड़ हुई।

पुरी। रविवार सुबह पुरी के शरधाली इलाके में भगदड़ होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। मृतकों की पहचान बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में हुई है।

व्हाट्सएप कॉल करके बुलाया और तमंचे से गोली मार दी... बाइक लेन-देन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

बाइक के लेन-देन को लेकर रविवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा। बाइक के लेन-देन को लेकर गांव सलेमपुर में रविवार सुबह चार बजे एक युवक को घर से बुला कर गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अंबाला में बच्चों को दिखाई यीशू मसीह की फिल्म, भड़क उठे लोग; धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का लगाया आरोप

अंबाला के हिम्मतपुरा में एक सेंटर पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगने से हंगामा मच गया। बच्चों ने बताया कि उन्हें यीशू मसीह की फिल्म दिखाई गई जिससे लोगों ने माइंडवाश करने का आरोप लगाया। बजरंग दल के सदस्यों के पहुंचने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत किया लेकिन एक पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के हिम्मतपुरा में उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक सेंटर पर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगा दिया। मामला इतना भड़क गया कि पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया।

कल संगम स्टेशन से शुरू होगी सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा, अभी करें आवेदन

प्रयागराज से 30 जून को सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा होगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में महाकालेश्वर समेत कई ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। 11 रात और 12 दिन के इस पैकेज में विभिन्न श्रेणियाँ हैं जिनमें इकोनॉमी श्रेणी में 23500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

1.29 लाख वाला Samsung फोन सस्ता हो गया, कहीं आपने तो नहीं मिस कर दी ये डील?

सैमसंग का गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। 129999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन अब 83580 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर अतिरिक्त छूट भी है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत और 100 से ज्यादा घायल; जांच में जुटी पुलिस

ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी। रथ यात्रा के बीच मची भगदड़ में तीन लोगों की जान चली गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। बीते कुछ दिनों से जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा का आयोजन चल रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुरी। रविवार सुबह पुरी के शरधाली इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। मृतकों की पहचान बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में हुई है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।