Ghaziabad News: एसीपी अंकुर विहार कोर्ट के कमरे की छत गिरी, मलबे में दबकर सब इंस्पेक्टर की मौत
गाजियाबाद के एसीपी अंकुर विहार कोर्ट में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। बारिश के कारण छत गिरने की आशंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एसीपी अंकुर विहार कोर्ट के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर कमरे में सो रहे उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई।
दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे; हमसे आगे बस ये 3 देश
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने बताया कि भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था 4000 अरब डॉलर की है और यह अमेरिका चीन और जर्मनी के बाद सबसे बड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आकर्षक जगह बन रहा है।
भारत, जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद मीडिया से कहा कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजना से अच्छा फल मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, जिससे आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रूकेगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 2 views
फोन बनाने वाली कंपनी Tesla को देगी टक्कर, ले आई 835km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार
Xiaomi ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को वैश्विक स्तर पर पेश किया है जो जुलाई 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह Tesla को टक्कर देने वाली 835km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। तीन वेरिएंट में उपलब्ध यह कार 3.23 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें शानदार डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ ADAS सेफ्टी फीचर्स भी हैं।
Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro भारत में लॉन्च, 5999 रुपये शुरुआती कीमत में मिलते हैं तगड़े फीचर
लावा ने भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन लावा बोल्ड एन1 और लावा बोल्ड एन1 प्रो लॉन्च किए हैं। बोल्ड एन1 की शुरुआती कीमत 5999 रुपये और बोल्ड एन1 प्रो की 6699 रुपये है। ये स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और लावा की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोल्ड एन1 में डुअल कैमरा और बोल्ड एन1 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
दो अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे Varun Dhawam, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट आई सामने
डेविड धवन एक बार फिर से जोरदार कॉमेडी यूनिवर्स में वापसी कर रहे हैं। अपनी दमदार अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली मौनी रॉय भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का टाइटलहै जवानी तो इश्क होना है है। यह फिल्म रमेश तौरानी के TIPS बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ-साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी।
वरुण धवन और डेविड धवन एक कॉमेडी फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। मूवी का टाइटल है जवानी तो इश्क होना है’(HJTIHH)। अब निर्माताओं ने आखिरकार मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
UP Madarasa Board Result Out: 87.66% छात्र-छात्राएं पास, मुंशी/मौलवी-आलिम में यें रहे टॉपर्स
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने मुंशी/मौलवी और आलिम परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जिसमें कुल 87.66% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। मुंशी/मौलवी में 85.07% और आलिम में 94.62% सफलता दर रही। कुल 68423 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अमेठी कुशीनगर मुरादाबाद और झांसी के छात्र टॉपर रहे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने परिणाम जारी कर अल्पसंख्यक शिक्षा के सशक्तीकरण पर जोर दिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने शुक्रवार को मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम घाेषित कर दिया। बोर्ड में कुल 87.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।