रोहित शर्मा ने मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास, क्या रणजी ट्रॉफी में आएंगे नजर?
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा था। इस दौरे पर उनकी फॉर्म और कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी। रोहित ने तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बनाए थे। इस दौरान रोहित के संन्यास की खबरें भी आईं। हालांकि रोहित ने इन बातों से साफ मना कर दिया। रोहित अब अपनी फॉर्म को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं।
'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं', DM ने जारी किए आदेश; यूपी के इस जिले में 26 जनवरी से लागू होगा ये नियम
मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल नीति लागू की है। यह नीति 26 जनवरी से लागू होगी। इस कदम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए सभी जिलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति लागू की है। यह नीति 26 जनवरी से लागू होगी। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र जारी करने के बाद यह कदम उठाया गया है।
घुटनों के बल सीढ़ी चढ़ भगवान की शरण में पहुंचे नीतीश रेड्डी, इंग्लैंड सीरीज के लिए मांगी दुआ, Video हो गया वायरल
भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन से छा गए थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था और गेंदबाजी का भी दम दिखाया था। अब नीतीश इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की तैयारी में लगे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया वो भी खास तरीके से।
Bigg Boss 18: ये क्या! ट्रॉफी के दावेदार का ही बिग बॉस से कट गया पत्ता, नाम जानकर चाहत और सारा को लगा झटका
Bigg Boss 18 Grand Finale विवादित शो बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले फैंस को जबरदस्त झटका लगने वाला है। फिनाले वीक में कुल 7 कंटेस्टेंट्स पहुंच पाए हैं जिसमें करणवीर मेहरा विवियन डीसेना रजत दलाल शिल्पा शिरोडकर ईशा सिंह चुम दारंग और अविनाश मिश्रा हैं। इनमें से एक का विनर बनने का सपना टूटने वाला है। जानिए उसका नाम।
साढ़े तीन महीने तक दर्शकों को एंटरटेन करने वाला बिग बॉस का 18वां सीजन अब खत्म होने की कगार पर है। ठीक 5 दिन बाद शो का ग्रैंड फिनाले है और विनर बनने की रेस में कुल 7 कंटेस्टेंट्स थे जिसमें से एक और का पत्ता साफ हो गया है।
तमिलनाडु में बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
तमिलनाडु में पुडुचेरी जाने वाली मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का एक डिब्बा विल्लुपुरम के पास पटरी से उतर गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । लोको पायलट ने इसे देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। कोई भी घायल नहीं हुआ और लगभग 3 घंटे में यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारी ने कहा पटरी से उतरने का कारण जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा।
Delhi Chunav 2025: सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर हुआ एक्शन
Delhi Election 2025 दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गोविंदपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सरकारी वाहन का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आगे विस्तार से जानिए आखिर पूरा मामला क्या है और आतिशी ने कब वाहन का इस्तेमाल किया था।
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया गया कि आचार संहिता उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई हुई है
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments