Skip to main content

Gud-Chana benefits: सुबह खाली पेट खाएं मुट्ठीभर चना और गुड़, सेहत में दिखेंगे जबरदस्त सुधार

क्या आप जानते हैं कि अंकुरित चने और गुड़ दोनों ही आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण इन्हें खाने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है। आइए जानें अंकुरित चने और गुड़ को साथ में खाने से आपकी सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

सुबह के समय हेल्दी खाने से अपने दिन की शुरुआत करना स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा मंत्र है। इसलिए सुबह के समय कुछ ऐसा खाना चाहिए, जिससे एनर्जी भी मिलें और शरीर को पोषण भी। अंकुरित चने और गुड़ की जोड़ी इसके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हैं।

Daaku Maharaaj Worldwide Collection: दुनियाभर में डाकू महाराज का राज! गेम चेंजर को दी टक्कर, धांसू रही कमाई

Daaku Maharaaj Collection Day 1 साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमूरि बालाकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म डाकू महाराज को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धूम मचा दी है। ओपनिंग डे पर डाकू महाराज ने हैरान करने वाली कमाई करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है।

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार नंदमूरि बालाकृष्ण की मोस्ट अवेटेड मूवी डाकू महाराज को रविवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओलने खलनायक की भूमिका अदा की है। 

Manoj Tiwary का यू-टर्न, Gautam Gambhir को पाखंडी कहने के बाद अब मीडिया को लिया आड़े हाथ

बंगाल सरकार में खेल मंत्री पद पर काबिज मनोज तिवारी ने एक बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने गौतम को पाखंड़ी तक बोल दिया था। इसके बाद से मनोज तिवारी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच मनोज तिवारी ने हाल ही में एक्स पर वीडियो पोस्ट कर गौतम गंभीर को पाखंडी कहने के पीछे की वजह को लेकर चुप्पी तोड़ी

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मौजूदा समय में आलोचनाओं के घेरे में हैं। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गज खिलाड़ी उन पर निशाना साध रहे हैं। गंभीर पर हाल ही में बंगाल सरकार में खेल मंत्री पद पर काबिज मनोज तिवारी ने एक बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया था।

देश में एक और मिला HMPV वायरस केस, पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित

HMPV का एक और केस अब पुडुचेरी से सामने आया है। पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित मिली है बताया जा रहा है कि पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर में उसका इलाज चल रहा है। 5 साल की एक बच्ची में बुखार खांसी और नाक बहने के लक्षणों देखने के बाद उसकी जांच की गई। अस्पताल में उसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है।

2025: महाकुंभ में इस बार 144 साल बाद बन रहा अनूठा संयोग, मकर संक्राति पर होगा 'अमृत स्नान

'Mahakumbh 2025 इस बार महाकुंभ से देश की एक प्रतिशत जीडीपी के बढ़ने की उम्मीद है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि लगभग चार लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। महाकुंभ तो हर 12वें साल लगता है लेकिन इस बार 144 वर्ष का संयोग होने से इस बार पूर्व के वर्षों से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान लगाया गया है।

Bihar Band: बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़ और हंगामा, पप्पू यादव पर FIR; 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में

बीपीएससी परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार जारी है। सोमवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का एलान किया इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। इस मामले में पटना पुलिस ने पप्पू यादव सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

AAP सरकार पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, Delhi Chunav के बीच ईमानदारी पर जताया संदेह

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार की उस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उसने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सीएजी रिपोर्ट पेश करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट विभिन्न भाजपा विधायकों की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें उन्होंने रिपोर्ट पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इस मामले में आगे की सुनवाई लंच के बाद होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि आपकी ईमानदारी पर संदेह है।