'लद्दाख में सेंसिटिव हैं हालात, लेकिन ...', आर्मी चीफ ने बताया क्या है आगे का रोडमैप; बोले- फ्यूचर रेडी बनेगी सेना
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर है। सेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कुछ हद तक गतिरोध है और भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच विश्वास बहाल करने के प्रयासों की जरूरत है।
Mचीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरा मिशन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मजबूत आधार स्तम्भ के लिए भारतीय सेना को आत्मनिर्भर फ्यूचर रेडी फोर्स के रूप में तैयार करना।
MP के धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला
बिहार-यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में शराबबंदी लागू हो सकती है। सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि धार्मिक शहरों में इस नियम को लाया जाएगा। इन जगहों पर शराबबंदी करने का फैसला लागू करने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतों की मांग के बाद शराबबंदी पर काम तेजी से हो रहा है।
भोपाल। बिहार और यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में भी शराबबंदी लागू हो सकती है। इस बात का एलान खुद सीएम मोहन यादव ने किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां धार्मिक स्थल हैं, वहां शराबबंदी करने का फैसला लागू करने पर विचार हो रहा है। जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाया जाएगा।
Google Pixel 8 पर मिल रही शानदार डील, पुराने से नए फोन पर अपग्रेड करने का अच्छा मौका
गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से कम दाम में खरीदा जा सकता है। फोन के 128GB वेरिएंट पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट आकर्षक डील ऑफर कर रही है। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी दी गई है। फोन चार कलर ऑप्शन में आता है। इसमें गूगल का इन-हाउस प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल।
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स इस समय स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रही हैं, जिससे नया डिवाइस खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए यह अच्छा समय है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Pixel सीरीज का Google Pixel 8 बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
Auto Expo 2025 में Hero Motocorp करेगी कई नए Scooters and Motorcycle को पेश, दो वाहन हो सकते हैं लॉन्च
Auto Expo 2025 भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से कई सेगमेंट में Scooters and Motorcycle की बिक्री की जाती है। लेकिन कंपनी Bharat Mobility 2025 के तहत आयोजित होने वाले Auto Expo 2025 में कई नए वाहनों को पेश कर सकती है। इसके साथ ही दो वाहनों को लॉन्च भी किया जा सकता है। ये वाहन कौन से हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
50MP कैमरा और 5200 mAh की बैटरी, लाइव हुई Moto g05 की पहली सेल; कीमत सिर्फ 6999 रुपये
50MP प्राइमरी कैमरा और 5200 mAh बैटरी वाले Moto G05 स्मार्टफोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। पहली सेल में फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को कई ऑफर्स का लाभ मिल रहा है। कंपनी अफोर्डेबल फोन को दो कलर ऑप्शन में लेकर आई है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Motorola ने हाल ही में Moto g05 के नाम से एक नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसमें 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। आज इस फोन के लिए पहली सेल लाइव हो गई है।
Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने बाहर आते ही खोल दिए इन कंटेस्टेंट्स के धागे, बताया कौन ट्रॉफी का असली हकदार
बिह बॉस के घर में अब 7 लोग बचे हुए हैं। वीकेंड का वार पर चाहत पांडे को घर से बघर हो गई हैं। इविक्शन के बाद टीवी एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यूज में घर में मौजूद कई कई घरवालों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं जिसमें रजत दलाल भी शामिल हैं। आइए बताते हैं चाहत इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ में देखना चाहती हैं।
सलमान खान का शो अब फिनाले की सवारी पकड़ चुका है। इस वक्त शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार पर टास्क के बाद बिग बॉस ने चाहत के इविक्शन की अनाउंसमेंट की।
Marco OTT Release: चल गया पता! ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर मारको?
Marco OTT Release Date मौजदा समय में मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर मूवी मारको का चर्चा हर तरफ चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली ये मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस बीच मारको की ओटीटी रिलीज को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर ये मूवी कब और कहां स्ट्रीम होगी।