Skip to main content

हर महीने 299 रुपये के खर्च में खरीदें POCO C75, ऑफर्स में बचत का अच्छा मौका, फीचर्स भी दमदार

अगर आप POCO C75 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट से इसे 299 रुपये की मंथली EMI पर खरीदा जा सकता है। इस पर कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। पोको ने इसे सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन भी बताया है। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की डिटेल।

Poco C75 5G को हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के लिए पहली सेल 19 दिसंबर से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई थी। लेटेस्ट फोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आया है। इसमें बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी खूबियां मिलती हैं।

Kia Syros के सभी वेरिएंट अलग-अलग इंजन से लैस, कई एडवांस फीचर्स भी शामिल

किआ इंडिया ने 19 दिसंबर को अपनी Kia Syros को भारत में पेश किया है। इस सब-4 मीटर एसयूवी को 6 वेरिएंट में लाया गया है। जिसमें अगल-अलग फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इनके सभी वेरिएंट में अलग-अलग इंजन ऑप्शन भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि Kia Syros के सभी 6 वेरिएंट कौन-कौन से इंजन ऑप्शन पेश किया गया है।

OnePlus 13R में मिलेगा कौन सा प्रोसेसर? सामने आ गई डिटेल, 7 को है भारत में लॉन्चिंग

OnePlus 7 जनवरी को एक ग्लोबल इवेंट करने जा रहा है। इस इवेंट में OnePlus 13 और OnePlus 13R को भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रही है। अब कंपनी ने ये बताया है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

IND vs AUS: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, आकाशदीप ने बताया कप्तान का हाल, जानिए क्या कहा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। बल्लेबाजी करते हुए गेंद उनको घुटने में लगी थी जिसके बाद रोहित दर्द से कराहते हुए कुर्सी पर जाकर बैठ गए थे। तब से रोहित को लेकर असमंजस की स्थिति है। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने रोहित की स्थिति को लेकर अपडेट दिया है।

गाली-गलौज ना दें... Allu Arjun ने फैंस से की अपील, हैदराबाद थिएटर भगदड़ से जुड़ा है मामला

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। मूवी की सफलता के अलावा अभिनेता संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के कारण सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने इस मामले में फैंस से अपील करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। इससे पहले शनिवार को एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

फोन न उठा तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बार-बार लापरवाही करने वालों की जाएगी नौकरी

गुरुग्राम के निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को सीवर ओवरफ्लो और ब्लाकेज की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सबसे पहले नागरिकों को अंतरिम राहत उपलब्ध कराएं और फिर स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू करें। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी आमजन के फोन जरूर उठाएं अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

रोबोट्स केवल Skin छूकर समझेंगे इंसान के जज्बात, वैज्ञानिकों ने किया अद्भुत कारनामा

वैजानिकों ने रोबोट को लेकर ऐसी रिसर्च की है जिसे पढ़ आप भी हैरान रह जाएंगे। नई रिसर्च के मुताबिक अब रोबोट इंसान की स्किन को छूकर पता लगा सकता हैं वो कैसा महसूस कर रहा है। IEEE एक्सेस जर्नल में प्रकाशित एक नए रिसर्च के अनुसार रिसर्चर्स ने अपनी रिसर्च करने के लिए स्किन का इस्तेमाल किया कि कोई व्यक्ति कैसा महसूस कर रहा है।