97 गेंद 201 रन, 13 चौके और 20 छक्के...तौबा-तौबा समीर रिजवी ये कर डाला, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया
यूपी के आक्रामक बल्लेबाज समीर रिजवी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का कमाल कर दिखाया है। समीर ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में यूपी के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ महज 97 गेंद पर नाबाद 201 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान समीर रिजवी ने 13 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के लगाए। रिजवी ने न्यूजीलैंड के बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा।
Bihar Education: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा ऐतिहासिक सुधार, IAS S Siddharth ने लिया बड़ा फैसला
राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक सरकारी विद्यालय को मॉडल बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत जिला स्तर पर एक-एक मॉडल विद्यालय से होगी फिर अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर भी। इसका उद्देश्य है कि अन्य विद्यालय मॉडल विद्यालयों से सीखें और खुद को मॉडल विद्यालय के रूप में तैयार करें। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि नवाचारी शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
संभल में बुलडोजर से की गई खुदाई, 20 मिनट बाद सामने आ गई सच्चाई! किसी ने DM को पत्र लिखकर दी थी जानकारी
संभल के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में प्रशासन ने हिंदू संगठन की शिकायत पर बावड़ी और मंदिर स्थल की खोदाई कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंदिर और बावड़ी पर अवैध कब्जा कर उन्हें विलुप्त किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में बुलडोजर से खुदाई शुरू की गई जिसमें बावड़ी की सीढ़ियां सामने आईं। विरोध के बावजूद प्रशासन ने कार्यवाही जारी रखी।
कैसे धनकुबेर बना पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा? 234 किलो चांदी व 52 किलो सोना मिला, फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें
मध्य प्रदेश के भोपाल में लोकायुक्त ने पूर्व ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। 2022 में कांस्टेबल सौरभ शर्मा ने नौकरी छोड़ रीयल एस्टेट के कारोबार में कदम रखा। मगर उसके पास मिली संपत्ति से अधिकारी भी हैरत में हैं। लोकायुक्त के छापे में 234 किलो चांदी और 42 किलो सोना मिला है। लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। आगे की जांच जारी है।
पंजाब के मोहाली में 6 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मोहाली के सोहाना सैनी बाग में एक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा साथ की बिल्डिंग में नींव अधिक खोदने से हुआ है। जो बिल्डिंग गिरी है उसमें जिम चल रहा था। लोगों कोना सैनी बाग के पास आज (शनिवार) शाम को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने का काम चल रहा है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं।
नई Bajaj Chetak 35 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 खास फीचर्स जो बनाते हैं सबसे अलग
नई बजाज चेतक के फीचर्स और परफॉर्मेंस दोनों में काफी सुधार किया गया है। इसमें नया कंसोल फुल-फ्लेज्ड नेविगेशन जियो-फेंसिंग और बढ़ी हुई स्टोरेज कैपेसिटी के साथ लाया गया है। अब यह पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है। आइए जानते हैं कि नई Bajaj Chetak 35 सीरीज के पांच बेहतरीन फीचर्स के बारे में।
बजाज ने 20 दिसंबर को अपनी नई Bajaj Chetak 35 को लॉन्च किया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया TFT कंसोल दिया गया है, जो कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं Bajaj Chetak 35 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 खास फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं।
शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के मैच में कर्नाटक के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 50 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड पर अय्यर ने 55 गेंद पर पांच चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।