Shah Rukh Khan के फोन के वॉलपेपर पर नहीं है गौरी या सुहाना, इस खास चेहरे को देखते हैं हर दिन
शाह रुख खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में देखा गया। इस दौरान अभिनेता के फोन के वॉलपेपर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। खास बात यह है कि किंग खान के मोबाइल पर पत्नी गौरी या बेटी सुहाना की फोटो नहीं है।
बसपा प्रमुख मायावती का ऐलान, बाबा साहब आंबेडकर पर दिए अमित शाह के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। मायावती ने कहा कि शाह की टिप्पणी से लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि गृह मंत्री अपना बयान वापस लें।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक्स पर की गई पोस्ट में मायावती ने कहा कि शाह की टिप्पणी से लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है
प्रतापगढ़ में मां ने तीन मासूम बच्चों संग लगाई फांसी, चारों की मौत; दरवाजा तोड़कर घुसे लोग नजारा देखकर रह गए दंग
प्रतापगढ़ में एक विवाहिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथम दृश्यता पुलिस का मानना है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ने यह कदम उठाया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार की सुबह कमरा न खुलने पर सभी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दंग रह गए।
प्रतापगढ़। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी। घर के चार सदस्यों की मौत से परिवार और गांव में लोग गमगीन हो गए। तीनों बच्चे एक साथ पैदा हुए थे। उन सब की उम्र डेढ़ साल थी।
Jaipur Tanker Blast: इतनी बुरी तरह जले... शवों के DNA टेस्ट कराने की आई नौबत; जयपुर हादसे में अब तक 14 की मौत
जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 35 घायलों में से 28 की हालत काफी गंभीर है वो 80 फीसद तक जल चुके हैं। शवों की पहचान तक भी नहीं हो पा रही है।
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घटना में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और 35 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 28 लोग 80 फीसद तक जल चुके हैं। कई लोग वेंटिलेटर स्पोर्ट पर हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
अब ईमेल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे डल्लेवाल, MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों का जिक्र
सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस मामले में आज दोपहर दो बजे फिर सुनवाई होगी। इससे पहले सरकार को कोर्ट में हलफनामा देना है। सुप्रीम कोर्ट में अब इस तरह से किसान अपना पक्ष रखेंगे।
Realme ला रहा दो नए स्मार्टफोन, पानी-धूल से रहेंगे सेफ; प्रोसेसर भी मिलेगा पावरफुल
इस सीरीज में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus मॉडल शामिल हो सकते हैं। दोनों ही फोन ग्राउंडब्रेकिंग टेंपरेचर रिस्पॉन्सिव और रंग बदलने वाले बैक डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। Realme 14 Pro सीरीज के फोन में थर्मोक्रोमिक पिगमेंट होंगे जो टेंपरेचर में बदलाव पर रिएक्शन देते हैं। इस सीरीज का ओवरऑल डिजाइन पता चल गया है।