उत्तराखंड के इस जिले में बाघ का आतंक, 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र किए बंद
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के आतंक से दहशत का माहौल है। रिखणीखाल क्षेत्र में बाघ के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को कुछ दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। डीएम ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल में बाघ ने आतंक मचा रखा है। जिसे देखते हुए यहां 12वीं तक से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है
Jaipur Fire: जयपुर में गैस टैंकर फटने से आठ लोग जिंदा जले, 35 झुलसे; हाइवे पर 40 गाड़ियों में लगी आग
जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक केमिकल टैंकर में आग लगने से कई लोग घायल हुए हैं। टैंकर में ब्लास्ट के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फैक्ट्री भी केमिकल के कारण जल गई। केमिकल और गैस के कारण आग बुझाने में टीम को काफी परेशानी आ रही है।
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक केमिकल टैंकर में ब्लास्ट से कई लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक केमिकल से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
Bigg Boss 18: Karanveer के सवालों ने Vivian Dsena की कर दी बोलती बंद, अविनाश बने 'बिल्ली की लड़ाई में बंदर
'टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों से विवियन (Vivian Dsena) और करण (Karanveer Mehra) के बीच झगड़े हो रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें करण को विवियन की दोस्ती पर सवाल खड़े करते हुए देखा जा रहा है।
संभल में सांसद बर्क के आवास पर चला बुलडोजर, अवैध सीढ़ियों को किया गया ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात
अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को पालिका की टीम ने दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर भी बुलडोजर चलाया। नए आवास के बाहर बनीं अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपनी ईगो बीच में नहीं लानी है, नहीं तो यह आपके बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बन सकती है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Poco के सबसे सस्ते 5G फोन की आज है पहली सेल, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, नोट कर लें टाइम
Poco C75 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। अब ये स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस फोन की कीमत 7999 रुपये है। ग्राहक आज यानी 19 दिसंबर को इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
Lenovo ने लॉन्च किया अपना नया लैपटॉप, AI फीचर्स से है लैस, टचस्क्रीन डिस्प्ले भी है, जानें कीमत
Lenovo के नए लैपटॉप Yoga Slim 7i Aura Edition को भारत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें स्मार्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं जो वर्कलोड के आधार पर परफॉरमेंस और सिस्टम सेटिंग्स को डायनेमिक तरीके से एडजस्ट करते हैं। आइए जानते हैं इस लैपटॉप में क्या कुछ है खास।