The Girlfriend Teaser: पुष्पा 2 की 'श्रीवल्ली' के लिए Vijay Deverakonda ने कही दिल की बात, खुशी से झूमीं एक्ट्रेस
एक्टर विजय देवरकोंडा अक्सर ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता है। पुष्पा 2 स्टारर रश्मिका मंदाना ने कल ही अपनी नई फिल्म द गर्लफ्रेंड का ऐलान किया है। खास बात ये है कि उनकी इस फिल्म में विजय भी अहम भूमिका निभाने वाले है
पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर कई साल से अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस दोनों को ऑफिशियली साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।
WTC Points Table: भारत की हार और साउथ अफ्रीका की जीत के बाद रोचक हुई जंग, जानिए फाइनल की रेस का पूरा समीकरण
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं साउथ अफ्रीका की श्रीलंका के खिलाफ जीतने भी भारत की परेशानी को बढ़ा दिया। अब फाइनल की जंग काफी रोचक हो गई है। जानिए पूरा समीकरण
Moto G35: आज लॉन्च होगा सेगमेंट का सबसे फास्ट 5G फोन, 10 हजार से कम में आने की उम्मीद
Moto G35 Launch Today मोटोरोला आज भारत में बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Moto G35 को कम दाम में शानदार खूबियों के साथ कंपनी लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। जहां इसके स्पेक्स रिवील हो गए हैं। फोन वीगन लैदर फिनिश के साथ एंट्री लेगा। इसमें तीन कलर ऑप्शन होंगे।
शेख अब्दुल्ला बने दुबे, कोई बना शुक्ला तो कोई बना तिवारी... यूपी में मुस्लिम परिवारों ने अपनाई पुरखों की पहचान
जौनपुर में करीब तीन दर्जन मुसलमान परिवारों ने अपने पूर्वजों की विरासत को अपनाते हुए अपने नाम के आगे हिंदू सरनेम लगा लिया है। उनका कहना है कि पूर्वज ब्राह्मण और क्षत्रिय थे और सात या आठ पीढ़ी पहले उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। अपनी जड़ों और मूल पहचान से जुड़ने के लिए यह कदम उठाया है।
जौनपुर। डेहरी गांव के करीब 36 मुसलमानों ने अपने पूर्वजों की विरासत को अपनाते हुए अपने नाम के आगे हिंदू सरनेम लगा लिया है। उनका कहना है कि पूर्वज ब्राह्मण और क्षत्रिय थे और सात या आठ पीढ़ी पहले उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।
Bhoot Bangla Release Date: इस तारीख को दहशत फैलाने आ रहे Akshay Kumar, भूल भुलैया से भी खतरनाक होगा 'भूत बंगला
एक्शन और बायोपिक के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी और हॉरर वर्ल्ड में एंट्री कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंग्ला (Bhoot Bangla) का एलान किया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर नए पोस्टर के साथ गुडन्यूज दी है।
Kia और Tata की गाड़ियों को भी खरीदना हो जाएगा महंगा, जान लें किस तारीख से होगा Price Hike
भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनियां समय समय पर अपनी कारों की कीमत को अपडेट करती हैं। अब Kia और Tata की ओर से भी जानकारी दी गई है कि उनकी कारों की कीमत में बढ़ोतरी (Car price hike January 2025) होगी। कितनी बढ़ोतरी होगी और इसे कब से लागू किया जाएगा। आइए जानते हैं।
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और हथगोला बरामद
यूपी के सीतापुर जिले में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के खिलाफ नकबजनी चोरी डकैती आदि के 18 मुकदमा लिखे हैं। उसके पास से बिना नंबर की चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा कारतूस और हथगोला बरामद किया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि गैंगस्टर मामले में लहरपुर पुलिस को रफाकत की तलाश थी।
सीतापुर। पुलिस मुठभेड़ में सोमवार सुबह 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश पर नकबजनी, चोरी डकैती आदि के 18 मुकदमा लिखे हैं। उसके पास से बिना नंबर की चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा, कारतूस और हथगोला बरामद किया गया है