Realme ने लॉन्च किया Note 60x स्मार्टफोन, कीमत है करीब 7 हजार रुपये, बेहतरीन हैं फीचर्स
Realme Note 60x को काफी दिनों तक स्पॉट किए जाने के बाद अब इसे फिलीपींस में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। ये एक बजट रेंज का फोन है जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये रखी गई है। इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। फोन में Unisoc प्रोसेसर HD+ डिस्प्ले 5000mAh की बैटरी और सिंगल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
RG Kar Case: राष्ट्रीय टास्क फोर्स 12 हफ्तों में देगी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रोफेशनल सुरक्षा पर मांगी सिफारिशें
सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान देश के सर्वोच्च न्यायालय ने घटना में चल रहे मुकदमे की स्थिति में जानकारी मांगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) को बारह सप्ताह के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
…तो इंडी गठबंधन से कट जाएगा मुस्लिम वोट बैंक! आजम खां के पैगाम ने मचाई सियासी हलचल, लिखी कई बातें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने जेल से एक संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि इंडी गठबंधन रामपुर की बर्बादी पर खामोश तमाशाई बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने में लगा रहा। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे अपने वोट के अधिकार के बारे में विचार करें।
रामपुर। सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने जेल से ही संदेश भेजा है, जिसे पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने जारी किया है।
Hathras Accident: कंटेनर और मैजिक की भिड़ंत में सात की मौत, मथुरा-बरेली मार्ग पर हुआ हादसा, सीएम ने जताया दुख
हाथरस में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मथुरा-बरेली मार्ग पर कंटेनर और मैजिक (पिकअप लोडर) की भिड़ंत में यह हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर मदद के लिए लोग पहुंच गए।
हाथरस। बरेली-मथुरा मार्ग पर गांव जैतपुर के निकट कंटेनर ने मैजिक (पिकअप लोडर) में टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक में सवार सात सवारियों की मृत्यु हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी मैजिक सवार कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को एटा देखने के लिए जा रहे थ
घरेलू कंपनी ला रही डबल डिस्प्ले वाला फोन, पावरफुल फीचर्स के साथ 16 दिसंबर को होगी एंट्री
Lava Blaze Duo Launch लावा भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अमेजन माइक्रोसाइट के जरिये अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। इसमें डबल डिस्प्ले मिलेगी। सेकेंडरी डिस्प्ले पर कॉल अलर्ट नोटिफिकेशन कैमरे के लिए व्यूफाइंडर और म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल मिलेंगे। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलेगा।
Honda Amaze 2024 के बेस वेरिएंट V में मिलते हैं कैसे फीचर्स, कितना दमदार है इंजन, क्या खरीदना होगा सही? पढ़ें खबर
जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से चार दिसंबर 2024 को Honda Amaze 2024 को लॉन्च किया गया है। कॉम्पैक्ट सेडान कार के बेस वेरिएंट V में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन इसमें मिलता है। क्या इसे खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते हैं।
IND vs AUS: 'बस बहुत हो गया' मोहम्मद सिराज की जेब काटने पर ICC पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, अगले टेस्ट मैच को लेकर दी नसीहत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद आईसीसी ने इस पर कड़ा फैसला किया था और मोहम्मद सिराज पर जुर्माना लगाया था। वहीं हेड को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईसीसी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है।