शादी करने वाली हैं Varun Dhawan की Baby John एक्ट्रेस, शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन
बेबी जॉन (Baby John) एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने कुछ समय पहले ही एंटनी थाटिल के साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया था। कीर्ति 15 साल से करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। अब बहुत जल्दी कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया
Hathras Accident: सिस्टम ने अगर नहीं की होती ये लापरवाही तो बच जातीं 7 जानें, हाथरस हादसे की बड़ी वजह आई सामने
हाथरस में सड़क सुरक्षा अभियान महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। जिले में जर्जर और अवैध वाहन सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं। सिस्टम की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हाल ही में जैतपुर में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाथरस। यातायात माह खत्म हुए चंद दिन हुए हैं। लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर खानापूर्ति की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम ही नहीं हुआ। जर्जर व डग्गेमार वाहन सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं।
'वोट जिहाद' जैसे नारों पर सख्त चुनाव आयोग, कहा- 'महराष्ट्र चुनाव के दौरान 650 से ज्यादा केस दर्ज हुए, एजेंसियां करेंगी जांच
'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान वोट जिहाद शब्द के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। महाराष्ट्र के एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. किरण कुलकर्णी ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े ऐसे सभी मामले जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां यह सुनिश्चित करेंगी कि ये सभी मामले निष्कर्ष तक पहुंचें और जल्द ही इन मामलों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान 'वोट जिहाद' जैसे विवादास्पद नारों पर चुनाव आयोग सख्त है। चुनाव के दौरान दिए गए ऐसे सभी पर बयानों को लेकर आयोग जांच कर रहा है।
Punjab News: पंजाब के कई जिलों में NIA की रेड, मानसा में अर्श डल्ला के गुर्गे के घर दबिश
पंजाब के कई जिलों में एनआईए की रेड हुई है। मोगा में बलजीत कुमार के घर सुबह एनआईए की टीम पहुंची। NIA बलजीत की बेटी के फोन पर विदेश से आए फोन के संबंध में पूछताछ करने पहुंची है। वहीं मानसा में विशाल सिंह के घर पर रेड हुई। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल सिंह के अर्श डल्ला से संबंध है।
मोगा। पंजाब में कई जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। एनआईए की टीम ने यहां की रेगर बस्ती में एक व्यक्ति से पूछताछ की है। जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची उसकी बेटी की शादी है और इसी दौरान ही एनआईए की टीम उनके घर पहुंच गई।
'बस चालक ने जानबूझकर लोगों को रौंदा,' कुर्ला बस हादसे में पुलिस को शक; कोर्ट से कहा- इसकी जांच जरूरी
कुर्ला में बस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने कोर्ट में बताया कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं चालक ने जानबूझकर तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया।पुलिस को शक है कि ड्राइवर ने बस को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। कोर्ट ने आरोपी को 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Delhi Election 2025: टिकट की रेस से बाहर हो चुके AAP के 16 विधायक, अगला नंबर किसका? नेताओं में मची खलबली
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 को लेकर Aam Aadmi Party ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब तक दो लिस्ट में 31 उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। दोनों लिस्ट में 16 विधायकों के टिकट काटे जा चुके हैं। टिकट को लेकर बने सस्पेंस से आप विधायकों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
Atul Subhash: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा #MenToo, रीता कौशिक और निकिता सिंघानिया, पढ़ें ये रिपोर्ट
सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष मराठाहल्ली के मुन्नेकोलालु में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले अतुल ने एक वीडियो भी बनाई जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अतुल ने जौनपुर की महिला जज रीता कौशिक पर भी घूस लेने के आरोप लगाए हैं। अतुल की सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर ,mentoo भी ट्रेंड कर रहा है।