Skip to main content

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का कमाल, बचपन में पिता ने नहीं अपनाया; अब बनी PCS अधिकारी

हाल में ही असम लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई थी। इस परीक्षा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी दीक्षा ने आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों को देखा है। इस परीक्षा को पास करने पर दीक्षा की मां ने कहा कि अपनी बेटी की अविश्वसनीय उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आइए जानते हैं दीक्षा की सफलता की कहानी।

देश में कितने वाहन हैं रजिस्‍टर्ड, ICE वाहनों के मुकाबले Electric Vehicles का कैसा है प्रदर्शन, MoRTH ने दी जानकारी

भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से बड़ा हिस्‍सा ICE सेगमेंट के वाहनों का होता है। MoRTH की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में अब तक कुल कितने दो और चार पहिया वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन (Vehicle registration in India) किया गया है। इनमें से ICE सेगमेंट के कितने वाहन हैं और Electric Vehicle सेगमेंट के कितने वाहन हैं। आइए जानते हैं।

Taylor Swift ने दिखाई दरियादिली, क्रू मेंबर्स को दान कर डाली करोड़ों की धनराशि

टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक कॉन्सर्ट किया जो अब लाइमलाइट में आ गया है। दरअसल सिंगर ने शो से कमाए पैसों में से कुछ हिस्सा टूर का हिस्सा रहे स्टाफ मेंबर्स को बोनस के तौर पर दिया है। इस खबर के बाहर आने के बाद से फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

Realme 14x 5G भारत में 18 दिसंबर को होगा लॉन्च, 15 हजार से कम के फोन में पहली बार मिलेगा ये फीचर

Realme 14x 5G को भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। ये फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग के साथ आएगा। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि ये IP69 रेटिंग के साथ आएगा और ये इस रेटिंग वाला 15 हजार रुपये से कम का पहला फोन होगा।

Toyota Camry की नौवीं जेनरेशन हुई भारत में लॉन्‍च, मिलेगा Hybrid इंजन, कीमत 48 लाख रुपये

जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम सेडान कार Toyota Camry की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर‍ दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लाया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च (Toyota Camry Hybrid 9th Gen Launched) किया गया है। आइए जानते हैं।

एक साल में चार शतक, विमेंस क्रिकेट में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास; वनडे क्रिकेट की जड़ी नौवीं सेंचुरी

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह एक कैलेंडर ईयर में चार वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं मंधाना ने वनडे में अपना 9वां शतक पूरा किया। वह विमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथी खिलाड़ी बना गई हैं। मंधाना ने 105 रन की पारी खेली।

भारत में लॉन्च हुए Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के नए वर्जन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

सैमसंग ने भारत में Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के नए एंटरप्राइज एडिशन को लॉन्च किया है। एंटरप्राइज एडिशन मॉडल्स एंटरप्राइज-फोकस्ड टूल के साथ आते हैं। इनमें तीन साल की डिवाइस वारंटी दी गई है और इनमें सात साल तक फर्मवेयर अपडेट मिलने की भी पुष्टि की गई है। इन फोन्स की शुरुआती कीमत 78999 रुपये रखी गई है।