एकदम नया डिजाइन, कैमरा भी मिलेगा तगड़ा; iPhone 17 में बहुत कुछ होगा खास
iPhone 17 रेंडर इमेज से पता चलता है कि इसमें कैमरा सेंसर के लिए ऊपर की ओर पिक्सेल जैसी हॉरिजॉन्टल पट्टी है। इसमें कैमरा लेंस का अरेंजमेंट थोड़ा अलग हो सकता है। साथ में सीरीज के लिए कंपनी ओवरऑल नया डिजाइन लाने की प्लानिंग कर रही हैं। इसमें फेस आईडी सेंसर भी दिया जा सकता है। सीरीज में और भी कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।
Allu Arjun को देख भर आईं पत्नी Sneha Reddy की आंखें, पति को Kiss कर लगाया गले, बेटा भी हुआ इमोशनल
शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को संध्या थिएटर में महिला की मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और एक रात उन्हें जेल में भी बितानी पड़ी। पुष्पा स्टार अब रिहा हो चुके हैं। शनिवार की सुबह जेल के बाहर उनका परिवार अभिनेता को लेने आया। इस दौरान अल्लू अर्जुन की पत्नी का एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है।
शुक्रवार को अल्लू अर्जुन के ऊपर गाज गिर गई। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अभिनेता को घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी टूट गई थीं।
कोरोना काल में घपला करने वाले अधिकारी नपे, 167 करोड़ का नुकसान पहुंचाने पर हुई FIR; पढ़ें कहां का है मामला
चिकित्सा कर्मियों के लिए पीपीई किट और एन95 मास्क की अवैध खरीद कर अधिकारियों ने 167 करोड़ का घपला किया। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) के मुख्य लेखा अधिकारी डॉ. एम. विष्णुप्रसाद द्वारा दर्ज की गई शिकायत में डीएमई के पूर्व निदेशक और कुछ निजी कंपनियों के प्रबंधन सहित प्रमुख हस्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। अब सभी पर एफआईआर हुई है।
बेंगलुरु। कोरोना महामारी के दौरान कथित गड़बड़ियों के आरोप में कई सरकारी अधिकारियों और निजी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप हैं कि कर्नाटक में हुई इस धोखाधड़ी के चलते राज्य के खजाने को 167 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती; इस बीमारी का चल रहा इलाज
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को न्यूरो संबंधी परेशानी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय आडवाणी का इलाज अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पढ़े हेल्थ से संबंधित पूरी अपेडट।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है।
'Sorry', जेल से रिहा होते ही Allu Arjun ने गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो कुछ हुआ उसके लिए.
भगदड़ मामले में गिरफ्तार हुए पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने चाहने वालों को शुक्रिया किया है। साथ ही पीड़िता के परिवारवालों के लिए एक बयान दिया है। मामले पर एक्टर ने पहली बार अपना रिएक्शन देकर फैंस के दिलों में ठंडक पहुंचाई है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो अच्छा रहेगा। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उससे कुछ नहीं कहेंगे। आपको कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने अपनी सेहत के साथ कंप्रोमाइज किया, बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आप कामों को पूरा ध्यान दें।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
अरे बाप रे! '10वीं-12वीं या इंजीनियरिंग, जो मर्जी डिग्री ले लो..., सिरसा में फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़
सीएम फ्लाइंग की टीम ने सिरसा के द्वारका पुरी में श्री साईं इंस्टीट्यूट में छापेमारी कर 11 राज्यों के 33 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के 100 सैट में बंद और 300 से ज्यादा फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इनमें अलग-अलग प्रदेशों की विश्वविद्यालय ओपन बोर्ड और शिक्षा बोर्ड के दसवीं बारहवीं बीए बीएससी एग्रीकल्चर सहित अन्य कोर्स की मार्कशीट थीं।