Oppo के दो नए फोन हुए भारत में लॉन्च, Hasselblad कैमरा सिस्टम से हैं लैस, प्रोसेसर भी है पावरफुल
Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को भारत में लॉन्च किया गया है। इन फोन्स में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर क्वॉड-कैमरा सेटअप एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 और क्विक चार्जिंग बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इनकी कीमत भी हाई-एंड फोन्स की ही तरह ही रखी गई है। फोटोग्राफी के लिए खासतौर पर ये फोन्स काफी अच्छे हैं।
Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद BJP एक्टिव, रांची में हाई लेवल मीटिंग; शिवराज पहुंचे दिल्ली
भाजपा को विश्वास है कि ओबीसी और आदिवासी मतदाताओं के समर्थन से वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। पार्टी के विधानसभा प्रभारी और संयोजकों की बैठक में ज्यादातर सीटों पर भाजपा को बढ़त बताई गई। भाजपा नेताओं का आकलन है कि इस बार आदिवासी समाज ने भी भाजपा के लिए वोट किया है। शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
पिता Salim Khan ने अपनी पहली बाइक पर दी Salman Khan को लिफ्ट, 68 साल पहले थी इतनी ज्यादा थी कीमत?
सलमान खान (Salman Khan) अपने पिता से सलीम खान से और उनकी पुरानी चीजों से कितना प्यार करते हैं ये हम पहले भी देख चुके हैं। सिकंदर एक्टर कई मौकों पर अपने पिता के संघर्ष भरे दिनों के बारे में बात कर चुके हैं। हाल ही में सलमान खान ने सलीम खान की पहली विंटेज बाइक की एक झलक दिखाई जिसकी उस समय की कीमत आपको हैरान कर देगी।
सलमान खान के टशन के सभी दीवाने हैं। भाईजान के अभिनय से लेकर उनका बोलचाल और स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को काफी पसंद आता है। सिकंदर एक्टर को ये बेखौफ एटीटयूड किसी और से नहीं, बल्कि उनके पिता सलीम खान से मिला है।
SMAT 2024 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखेंगे दिग्गज क्रिकेटर, एक क्लिक में पढ़ें सारी अपडेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज 23 नवंबर से होगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की 38 टीमों को पांच ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए बी और सी में 8-8 टीमें होंगी जबकि डी और ई में 7-7 टीम शामिल हैं। सभी ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट के सभी मैच भार के विभिन्न शहरों में खेला जाएगा।
UP News: डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, हर गांव तक होगा विस्तार, एक जनवरी से लागू होगा नया नियम
उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें राइट ऑफ वे नियम-2024 को एक जनवरी 2025 से लागू करना सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित शुल्क का 90 प्रतिशत हिस्सा आवेदन के 15 दिनों के भीतर वापस करना और आवेदन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए पोर्टल को अपग्रेड करना शामिल है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। हाल ही में हुई राज्य ब्रॉडबैंड समिति की दूसरी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एक जनवरी 2025 से ‘राइट ऑफ वे’ नियम-2024 लागू किया जाएगा।
Jharkhand Election Result: चुनाव परिणाम तय करेंगे JMM-कांग्रेस गठबंधन का भविष्य, NDA के घटक दल भी सक्रिय
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के राजनीतिक भविष्य को तय करेंगे। अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे तो दोनों दलों के बीच खटपट बढ़ सकती है। पिछले दो विधानसभा चुनाव से दोनों दल तालमेल कर लड़ते रहे हैं। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने गठबंधन कर आदिवासी सुरक्षित सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।
कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी, कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश; पढ़ें पूरा मामला
कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी हो गया है। उन्हें 28 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से या अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि वह निश्चित तिथि पर उपस्थित नहीं होती हैं तो मामले में आगे सुनवाई हो जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने सितंबर महीने में वाद दायर कराया था।