Justice Sanjiv Khanna: जस्टिस संजीव खन्ना कल लेंगे CJI की शपथ, EVM समेत ये फैसले रहे चर्चा में
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 11 नवंबर को 51वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। संजीव खन्ना जो चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे सुप्रीम कोर्ट के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं। सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी।
Donald Trump के राष्ट्रपति बनने से भारत को कैसे होगा फायदा? रेटिंग एजेंसी ने बताई ये वजह
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में जनवरी 2025 शपथ लेंगे। मूडीज रेटिंग्स एजेंसी का कहना है कि ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भारत और अन्य आसियान देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है। एजेंसी ने इसकी वजह अमेरिका-चीन के बीच संभावित निवेश प्रतिबंधों को बताया है जिसका वादा ट्रंप ने अपनी चुनावी रैलियों में किया है। नीचे पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
IND vs SA: खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही अभिषेक शर्मा का पीछा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पड़ा पीछे, रन बनाना मुश्किल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। टीम के दोनों ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए। पहले टी20 में शतक जमाने वाले संजू सैमसन दूसरे मैच में फेल रहे। वहीं अभिषेक शर्मा कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभिषेक को साउथ अफ्रीका के उसी गेंदबाज ने आउट किया जिसने पहले मैच में किया था।
MRBeast: ऑटो रिक्शा की सवारी पर निकले अरबपति यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, फैंस को दिया ये खास गिफ्ट
दुनिया के सबसे पॉपुलर यूट्यूबर के बारे में जब भी जिक्र किया जाए तो उसमें अमेरिका के यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन यानी मिस्टर बीस्ट का नाम जरूर शामिल है। फिलहाल मिस्टर बीस्ट (Mr Beast) भारत के दौरे पर मौजूद हैं और उनके साथ तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इंडिया विजिट करने आए हैं। इस दौरान उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऑटो रिक्शा की सवारी करते दिखे हैं।
64MP Camera Phone: कम दाम में 64 मेगापिक्सल कैमरा और 5000 mAH बैटरी वाले बेस्ट स्मार्टफोन
अफोर्डेबल प्राइस में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000 mAh बैटरी से लैस स्मार्टफोन खरीदना है वह भी कम कीमत में। तो यहां रियलमी लावा और आईकू समेत कई कंपनियों के फोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो इन खूबियों के साथ कम दाम में आते हैं। इन सभी फोन में बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Maruti Dzire 2024 कल होगी लॉन्च, नए लुक्स के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन, कितनी होगी कीमत
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। कंपनी की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस गाड़ी की नई जेनरेशन को कल (11 नवंबर 2024) को लॉन्च कर देगी। इसमें क्या बदलाव किए जाएंगे। कितनी कीमत पर इसे लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
Shaktimaan: 19 साल बाद लौट रहा है 'शक्तिमान', पहली झलक के साथ Mukesh Khanna ने फैंस को दी गुड न्यूज
Shaktimaan Teaser 90 के दशक में दूरदर्शन पर हर किसी की पहली पसंद सुपरहीरो शो शक्तिमान माना जाता था। मुकेश खन्ना स्टारर इस शो को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। अब शक्तिमान जल्द ही लौटने वाला है जिसका एलान मुकेश ने खुद किया है। सिर्फ इतना ही नहीं
भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शक्तिमान का नाम सबसे पहले स्थान पर मौजूद रहता है। मुकेश खन्ना स्टारर इस शो को बच्चों और बड़ों ने खूब पसंद किया था, जिसके बदौलत ये धारावाहिक 90 के दशक के बहुचर्चित टीवी शो में से एक रहा। अब शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना ने गुड न्यूज दी है।