Skip to main content

यूपी में 45 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम- दी जा रही है ट्रेनिंग

प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि प्रयागराज महाकुंभ में पर्यटकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वाले सभी सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू किया गया है। नाविकों टूर गाइड स्ट्रीट वेंडर्स और स्ट्रीट वेंडर्स जैसे सेवा प्रदाताओं को कौशल विकास और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है।

IND vs NZ: Rishabh Pant ने 36 गेंद में अर्धशतक जड़कर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने मुंबई में दूसरे दिन सिर्फ 36 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। पंत 60 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ ने शुभमन गिल के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी की। पंत ने शुरू से ही आक्रमक रुख अपनाए रखा।

Kriti Sanon ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड Rohit Bahia संग ऑफिशियल किया अपना रिश्ता? शेयर की तस्वीर

कृति सेनन ने अपने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फिर से ये अफवाहें तेज हो गई हैं कि एक्ट्रेस कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें कबीर और कृति काफी क्लोज नजर आए। इसके अलावा फोटो में उनकी बहन नुपुर सेनन और उनके ब्वॉयफ्रेंड भी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म दो पत्ती की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अलावा काजोल और शहीर शेख भी नजर आए थे।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के खनयार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका

श्रीनगर के खनयार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

श्रीनगर। श्रीनगर शहर के खनयार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

Uttarakhand: चुनाव आचार संहिता और मानसून ने उत्तराखंड में बजट खर्च पर लगाई लगाम, आवंटित राशि भी नहीं हो सकी खर्च

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और उसके बाद मानसून के कारण पूंजीगत मद में बजट खर्च की गति धीमी हो गई है। पहली छमाही में आवंटित बजट का केवल 3140 करोड़ रुपये ही खर्च हो सका है जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। अब सरकार पर वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में 11 हजार करोड़ से अधिक खर्च करने का दबाव है।

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, Thar से रेस लगा रही XUV ने 100 की स्पीड में पिता-पुत्र को रौंदा

जालंधर के मॉडल टाउन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 53 वर्षीय हैंड टूल उद्योगपति संदीप शर्मा और उनके 17 वर्षीय बेटे सनन शर्मा की मौत हो गई। तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी ने उनकी ब्रेजा कार को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक्सयूवी कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महायुति के पोस्टर-बैनर से डिप्टी सीएम अजित पवार की फोटो गायब, उठ रहे कई सवाल; क्या इसके पीछे कोई रणनीति?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में वैसे तो बाहर से सब ठीक ठाक दिखाई दे रहा है लेकिन महायुति के पोस्टरों-बैनरों से उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गायब रहना कई सवाल भी खड़े कर रहा है। 23 अक्तूबर को नागपुर में उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने धूमधाम से अपना नामांकन भरा। मगर इस दौरान राकांपा का झंडा नहीं दिखा।