NTPC की पांचवीं यूनिट बंद, घटा 210 मेगावाट विद्युत उत्पादन; यूपी-दिल्ली समेत 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
रायबरेली की NTPC परियोजना में पांचवीं यूनिट के बंद होने से 210 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस यूनिट से उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को बिजली की आपूर्ति होती है। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा का कहना है कि यूनिट संख्या पांच को तकनीकी खराबी के चलते बंद कराकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
Bigg Boss 18: दिग्विजय ने आते ही छेड़ दिए बिग बॉस के लाडले Vivian Dsena के तार, घर में होगा 'महासंग्राम'?
बिग बॉस सीजन 18 में इस वक्त दो तीन ही कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम घरवालों के साथ-साथ फैंस की जुबान पर भी है। इन्ही में एक नाम है मधुबाला एक्टर विवियन डीसेना का भी जो बिग बॉस के लाडले हैं। हालांकि उनसे ये टाइटल कई कंटेस्टेंट छीनने के इच्छुक हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें चुनौती दे दी।
मेकर्स बिग बॉस सीजन 18 को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के इस विवादित शो से अब तक 5 कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो चुका है। इस हफ्ते शहजादा भी घर से बेघर हो जाएंगे। इस वक्त घर में करणवीर मेहरा वर्सेस विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा चल रहा है।
AUS vs PAK:ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेगा दिल्ली का बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में बरपाएगा कहर
पकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे पर टीम नए कप्तान के साथ आई है। ऑस्ट्रेलिया इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को हल्के में नहीं ले रही है। उसने पहले वनडे के लिए टीम का एलान कर दिया है। पहले वनडे के लिए मेजबान टीम को नई ओपनिंग जोड़ी मिली है जिसमें दिल्ली के लिए खेल चुका बल्लेबाज शामिल है।
Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी! One UI 7 बीटा की रिलीज डेट आई सामने, मिलेंगे AI फीचर्स
सैमसंग आने वाले दिनों में एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 अपडेट का बीटा वर्जन रिलीज कर सकता है। इस अपडेट के नवंबर के मध्य में आने की उम्मीद है। जबकि फाइनल वर्जन के लिए फिलहाल यूजर्स को इंतजार करना होगा। अपडेट का स्टेबल वर्जन अगले साल रिलीज होगा। अपडेट में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेंगे।
बुलंद हौसले के साथ 4200 मीटर की ऊंचाई से बचा लाए जिंदगी, क्रैश लैंडिंग में घायल हो गए था सर्बिया का पैराग्लाइडर
समुद्र तल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर फंसे सर्बियाई पैराग्लाइडर पायलट मिरोस्लाव प्रोडेनोविक को एडवेंचर टुअर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की टीम ने रेस्क्यू किया। क्रैश लैंडिंग के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। चार घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद टीम ने रात आठ बजे विदेशी पायलट को तलाश लिया और उसे सुरक्षित सोलंगनाला पहुंचाया।
सस्ता iPhone लॉन्च करने की तैयारी में Apple, 48MP प्राइमरी कैमरा और A18 चिप से होगा लैस
एपल इन दिनों नए iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले इसे एपल के डेटाबेस में लिस्ट किया जा चुका है। फोन को कंपनी अगले साल लेकर आ सकती है। अफोर्डेबल आईफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और लेटेस्ट A18 बायोनिक चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए मिल सकता है। साथ ही इसका डिजाइन आईफोन 14 की तरह हो सकता है।
नई Honda City Facelift ब्राजील में हुई पेश, स्पोर्टी लुक के साथ मिले नए फीचर
2025 Honda City Facelift को ब्राजील में पेश किया गया है। यह 9 नवंबर से वहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध भी होगी। इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और फीचर्स में कई चीजें नई देखने के लिए मिली है। नई होंडा सिटी को ADAS से भी लैस किया गया है। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है।