Bhool Bhulaiyaa 3 की माधुरी दीक्षित को सताता है इस बात का डर, कहा- 'एक बार जब लोगों ने स्वीकार कर लिया तो
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में मंजुलिका की बहन का किरदार निभाने वालीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) काफी चर्चा में हैं। हॉरर मूवी में एक्ट्रेस की एंट्री ने बवाल मचा दिया है। अब दैनिक जागरण के साथ बातचीत में माधुरी दीक्षित ने अपनी डेब्यू फिल्म से लेकर जिंदगी में डर को लेकर खुलकर बात की है।
अनुच्छेद 370 का भूत नहीं छोड़ रहा पीछा, विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा; NC पर भाजपा से मिले होने का लगा आरोप
अनुच्छेद 370 का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर गरमा गया है। सोमवार को विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली से संबंधित प्रस्ताव को लेकर खूब हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने 5 अगस्त 2019 के फैसले को स्वीकार नहीं किया है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान और निशान अब इतिहास का हिस्सा हो चुका है। अनुच्छेद 370 निरस्त हो चुका है और सर्वोच्च न्यायालय भी इस पर मुहर लगा चुका है। इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में इसका भूत लगातार अपनी उपस्थिति का जता रहा है
सबसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च होगी iPhone 17 Series, अभी से सामने आने लगी खूबियों की डिटेल
iPhone 16 सीरीज को लॉन्च हुए ज्यादा वक्त नहीं बीता है। इसके लॉन्च के कुछ समय बाद ही एपल की नेक्स्ट iPhone 17 सीरीज को लेकर खबरें आना शुरू हो गई हैं। एपल सीरीज में प्रो-मोशन डिस्प्ले की पेशकश करेगा। जिसकी वजह से बैटरी खपत कम हो जाएगी। साथ ही सीरीज में एपल प्लस वेरिएंट को एयर मॉडल से बदल सकता है।
'पार्टनर 2' ही नहीं, Salman Khan की इस कॉमेडी फिल्म का भी सीक्वल ला रहे Arbaaz Khan, फैंस का दिल हो जाएगा गदगद!
अभिनेता निर्देशक और निर्माता अरबाज खान भले ही बड़े पर्दे पर कम दिखाई देते हों लेकिन पर्दे के पीछे वह बहुत एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बंदा सिंह चौधरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब दैनिक जागरण के साथ बातचीत में अरबाज ने सलमान खान की दो शानदार फिल्मों के सीक्वल के बारे में बात की है।
इन दिनों अभिनेता अरबाज खान कैमरे के पीछे रहकर फिल्म निर्माण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के बाद उनके प्रोडक्शन के अंतर्गत चार फिल्में कतार में हैं। दीपेश पांडेय ने अरबाज खान से फिल्म निर्माण की रणनीतियों व अन्य मुद्दों पर बात की है।
'हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले', कनाडा को पीएम मोदी का सख्त संदेश; कहा- राजनयिकों को डराने-धमकाने
PM Modi on Canada प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा को सख्त लहजे में संदेश दिया है और कहा है कि प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि कनाडा ने हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें की हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की भी निंदा की है। पढ़ें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा।
कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त लहजे में प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर हमला किया गया है और वह इसकी निंदा करते हैं।
KBC 16 में एक्ट्रेस Zubeida से जुड़े सवाल को लेकर हुई बड़ी चूक, मेकर्स पर बरसा बेटा- 'आपकी टीम से ऐसी गलती
'क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के मंच पर एक्ट्रेस जुबैदा (Actress Zubeida) के इतिहास को लेकर एक ऐसी भूल हो गई जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेकर्स की आलोचना होनी शुरू हो गई। जुबैदा के बेटे ने एक पोस्ट के जरिए केबीसी के मेकर्स से इस बड़ी गलती को लेकर जवाब मांगा है।
कौन बनेगा करोड़पति टीवी के सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह क्विज बेस्ड होना है। शो के जरिए लोगों का जनरल नॉलेज सुधरता है और वे इस शो से कुछ न कुछ सीखते हैं। हालांकि, एक हालिया एपिसोड के चलते यह शो विवादों में फंस गया है, इसकी वजह एक सवाल है।
कन्नड़ डायरेक्टर Guruprasad बेंगलुरु के अपार्टमेंट में पाए गए मृत, एक फिल्म के चलते कर्ज में डूब गए थे
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक गुरुप्रसाद को बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मृत पाया गया। वह 52 साल के थे और फिल्म निर्देशन के साथ-साथ रियलिटी शो को जज भी कर चुके थे। गुरुप्रसाद के निधन को लेकर पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है। कहा जा रहा है कि वह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे और उन पर कर्ज था।
कन्नड़ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। जाने-माने निर्देशक गुरुप्रसाद (Guruprasad) अब इस दुनिया में नहीं रहे। निर्देशक और रियलिटी शोज के जज रह चुके गुरुप्रसाद का 52 सल की उम्र में निधन हो गया है।