बीजेपी के लिए सावित्री जिंदल बनी बड़ी चुनौती, हिसार विधानसभा सीट पर सबसे आगे
हरियाणा में वोटों की गिनती का क्रम जारी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। इस समय हिसार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल लीड कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राम निवा रारा है तो तीसर नंबर प बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता हैं।
हरियाणा में हार देख कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; जयराम रमेश बोले- ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा को हरियाणा में बहुमत मिल रहा है। भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस केवल 34 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा में हारता देख कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है।
हरियाणा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस केवल 34 सीटों पर आगे चल रही है।
McLaren ने पेश की W1 हाइपर कार, 2.7 सेकेंड में पकड़ती है 0-100 की रफ्तार
ब्रिटेन की सुपर कार निर्माता Mc Laren की ओर से नई हाइपर कार W1 को पेश (McLaren Unveil New W1 Hyper Car) कर दिया गया है। कंपनी की इस गाड़ी में कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह का डिजाइन इसमें दिया गया है। किस तरह के फीचर्स को इस Hypercar में McLaren की ओर से दिया गया है। आइए जानते हैं।
सुपरकार निर्माता McLaren की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई Hyper Car W1 को पेश कर दिया गया है। कंपनी की इस सुपरकार में कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स और डिजाइन के साथ इस गाड़ी को लाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
इंस्टाग्राम की सर्विस ठप! यूजर्स को फीड और लॉगिन करने में आ रही दिक्कत
इस समय इंस्टाग्राम की सर्विस ठप है। पूरे देशभर से यूजर्स इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉगिन करने में प्रॉब्लम आ रही है। साथ ही उनकी फीड भी एक्सेस नहीं हो पा रही है। ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर के अनुसार यूजर्स को 1115 AM से यह परेशानी आ रही है। जो अभी भी जारी है।
IPL 2025 की मेगा नीलामी का भारत के बाहर हो सकता है आयोजन, BCCI ने इन स्थानों पर लगाई टकटकी
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन भारत की जगह किसी खाड़ी देश में हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी अरब सहित रियाद और जेद्दा में बीसीसीआई नीलामी का आयोजन कर सकता है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन नवंबर में होने वाला है। बीसीसीआई ने मेगा नीलामी आयोजित करने के लिए लंदन के नाम पर एक खास कारण से विचार नहीं किया है।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी खाड़ी देशों में हो सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब प्रस्तावित स्थलों में से एक है। आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी दुबई में हुई थी, लेकिन इस बार नवंबर में होने वाली मेगा नीलामी के लिए बीसीसीआई किसी अन्य स्थान की तलाश में है।
IND vs BAN: 'टीम इंडिया की शान सूर्यकुमार', दिल्ली पहुंचने पर लगे कप्तान के नाम के नारे, हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज मे 1-0 के बढ़त ले ली है। दूसरा मैच दिल्ली में होना है। इस मैच के लिए टीम इंडिया राजधानी पहुंच गई है। दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया। सूर्यकुमार ने डांस भी किया।
Yeti Narasimhanand Case: हाईवे किया जाम, यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुस्लिम संगठन में आक्रोश; जमकर हंगामा
यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया है। पढ़िए पूरा अपडेट।
गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नसिंहानंद के बयान के विरोध में मंगलवार को मस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
वहीं, यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं।