हरियाणा Election Result 2024: BJP का वोट शेयर कम, सीटें ज्यादा; कांग्रेस ज्यादा मत प्रतिशत लेकर भी क्यों चूक रही
हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। ईसीआई के अनुसार भाजपा को 47 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिल रही है। हालांकि इस परिणामों में एक चीज देखने वाली है वो है वोट शेयर। वोट शेयर में कांग्रेस 41 फीसद के साथ आगे है वहीं भाजपा पीछे चल रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। ईसीआई के अनुसार, भाजपा को 47 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिल रही है। हालांकि, इस परिणामों में एक चीज देखने वाली है, वो है वोट शेयर।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इससे लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे, गुजरात में निकाली जाएगी अजेय विकास यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे होने पर गुजरात में धूमधाम से इसका जश्न मनाया जाएगा। गुजरात सरकार ने इस मौके पर राज्य के विकास में उनके योगदान को देखते हुए अजेय विकास यात्रा निकालने का फैसला किया है जिसके तहत राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में विकास सप्ताह मनाया जाएगा।
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे हो गए। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वहां राजनीति के एक नए अध्याय की शुरूआत हुई थी।
Two Wheeler Sales: September 2024 में Honda ने की सबसे ज्यादा बिक्री, दूसरे नंबर पर रही Hero Motocorp
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिशन (FADA) की ओर से बीते महीने में सभी तरह के वाहनों की बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 में किस कंपनी ने देशभर में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों (Two Wheeler Sales) की बिक्री की है। कौन सी कंपनियों ने भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में Top-5 में जगह बनाई है। आइए जानते हैं।
आदिवासी बहू-बेटी पर जो बुरी नजर डाले फोड़ दो उसकी आंखें', चंपई सोरेन ने क्यों कही ऐसी बात?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने सोमवार को आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ धर्मांतरण लव-जिहाद और लैंड-जिहाद जैसे मुद्दों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने समाज के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की परंपरागत रीतियों-नीतियों को संजोकर ही समाज का अस्तित्व बचा पाना संभव है।
उत्तराखंड में हर फैमिली को मिलेगा 'परिवार पहचान पत्र', फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक; हरियाणा समेत इन राज्यों में लागू
उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं को सरलता से आमजन तक पहुंचाना फर्जीवाड़े को रोकना और प्रत्येक परिवार को उनकी आवश्यकता के अनुसार लक्षित सेवाएं और लाभ प्रदान करना है। हरियाणा की भांति उत्तराखंड में भी इस योजना को लागू किया जाएगा।
IND W vs SL W: 'हम उन्हें हल्के में नहीं लेने वाले', श्रीलंकाई टीम केवल चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं; शेफाली वर्मा ने दी वॉर्निंग
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी भी हालत में श्रीलंका को हल्के में नहीं लेने वाली है। शैफाली वर्मा ने साथ ही कहा कि श्रीलंकाई टीम पूरी तरह अपनी ओपनर चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं है।
दुबई। भारत की आरंभिक बल्लेबाज शैफाली वर्मा का मानना है कि श्रीलंका की टीम पहले से बेहतर हो गई है और उसे किसी भी तरह से हल्के से नहीं लिया जा सकता क्योंकि वह अब केवल चामरी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है।