Skip to main content

Haryana Election Result: वीरेंद्र सहवाग ने जिस उम्मीदवार के लिए मांगा था वोट, क्या है उनका हाल?

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी हरियाणा चुनाव में एक उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। दरअसल उन्होंने तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरूद्ध चौधरी के लिए प्रचार किया था। चुनावी प्रचार के दौरान सहवाग ने कहा था कि मैं उन्हें (अनिरुद्ध चौधरी) अपना बड़ा भाई मानता हूं। उनके पिता ने मेरी काफी मदद की थी।

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। राज्य के चुनावी दंगल में कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगाया। हालांकि, चुनावी नतीजों में कांग्रेस 35 से 40 के बीच सिमटती दिख रही है।

Salman Khan के साथ कैंसिल हुई फिल्म तो टूट गईं Alia Bhatt, खुद को कर लिया था कमरे में बंद

आलिया भट्ट की गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। उनके पास इस समय फिल्मों की भरमार है। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब आलिया फिल्म कैंसिल हो जाने की वजह से बुरी तरह टूट गई थीं। एक्ट्रेस कुछ सालों पहले संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में भी काम करने वाली थीं लेकिन ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

आलिया भट्ट इन दिनों करियर के टॉप पर हैं। एक्ट्रेस धड़ाधड़ फिल्में कर रही हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों ये खबर थी कि संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट और सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम इंशाल्लाह था।

2499 रुपये में लॉन्च हुआ itel का फ्लिप फोन, इसमें 7 दिन बैटरी लाइफ और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट

itel ने भारत में अपना पहला फ्लिप कीपैड फीचर फोन Flip One लॉन्च किया है। 2499 रुपये में लाए गए फोन में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 13 भारतीयों भाषाओं का सपोर्ट है। इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ बहुत कुछ दिया गया है।

दर्द से कराह रहीं Hina Khan के लिए अब खड़ा होना भी हुआ मुश्किल, कैंसर ने ऐसी कर दी एक्ट्रेस की हालत

टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान  ने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। वह इन दिनों किसी टीवी शो में तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन कोई न कोई इवेंट अटेंड करती रहती हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की।

ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने जब से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की बात फैंस के साथ शेयर की है, तब से ही उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। दर्द से कराहने के बाद भी एक्ट्रेस अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर सीरियस हैं। 

Mahindra की दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE.05 का प्रोडक्‍शन वर्जन आया नजर, एड शूट के दौरान हुआ स्‍पॉट

भारतीय बाजार में आईसीई वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई वाहनों को लॉन्‍च किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra भी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले एड शूट के दौरान Mahindra BE.05 के प्रोडक्‍शन वर्जन को देखा गया है। एसयूवी को लेकर किस तरह की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।

'अपना दिमाग लगाओ', अभिषेक शर्मा पर क्यों भड़क गए गुरू युवराज सिंह? सोशल मीडिया पर ही लगा दी क्लास

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने अभिषेक की क्लास लगा दी। अभिषेक पंजाब के हैं और युवराज को अपने गुरू की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार अपनी सफलता का श्रेय युवराज को दिया है।

'सुबह दुकान खुली, नकली जलेबियां निकल रही थी', हरियाणा में BJP की वापसी पर अनिल विज का हुड्डा पर तंज

हरियाणा में भाजपा की वापसी को लेकर भाजपा नेता अनिव विज ने भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा है। अनिल विज ने कहा जैसा हमने सोचा था वैसा ही रिजल्ट आ रहा है। कांग्रेस ने सवेरे-सवेरे झूठ की दुकान खोली थी। वहां से नकली पानी नकली बिस्कुट नकली जलेबियां निकल रही थी। अगर किसी को नकली जूता पहना दो तो घर जाते-जाते जूते फट जाते है