Skip to main content

रात में शराब की बोतल और गिलास छोड़कर भागे, 200 से अधिक पियक्कड़ पकड़े गए, प्रयागराज पुलिस की सड़कों पर दिखी सख्ती

प्रयागराज पुलिस ने रात में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 130 बाइकों और पांच कारों का चालान किया साथ ही 23 बाइकों को सीज भी किया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। 

बाराबंकी में लिफ्ट देकर शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर नहर में फेंका शव; दो गिरफ्तार

 पलिस ने तलाश शुरू की तो राजू व बिपेंद्र का पता लगाकर पकड़कर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने वारदात स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर लिया है। महिला एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी।

एक्टर दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े हैं तार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद बदमाशों की पहचान की। मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। वे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य हैं। 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

बर्बरता का खौफनाक मंजर, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंद फैक्ट्री में महिला को जिंदा जलाया

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रानीपुर गांव के पास एक बंद फैक्ट्री में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। चरवाहों ने धुंआ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया 

औंग:- फतेहपुर में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। एक महिला को जिंदा जला दिया गया। बंद फैक्ट्री में महिला के जले शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। 

आगरा की नकली दवाओं पर बड़ा खुलासा! लखनऊ की इन 20 फार्मेसी में खपाई गईं दवाएं

लखनऊ में नकली दवाओं का कारोबार उजागर हुआ है। आगरा से जुड़े व्यापारियों के माध्यम से करोड़ों की नकली दवाएं लखनऊ के थोक और खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचीं। एफएसडीए ने 20 मेडिकल स्टोरों की जांच की है और उन्हें स्टॉक वापस लेने के लिए कहा गया है। आयुक्त राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला कर फरार हुए दो कैदी, 24 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में दो कैदियों ने जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला करके जेल से भाग गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों को फिर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि जेल से भागने की साजिश एक तीसरे कैदी ने रची थी। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में चोडावरम उप-जेल में फिल्मी अंदाज में दो कैदी जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित एक्शन दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली: रोहिणी में सास और पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या, आरोपी दामाद दो बच्चों को लेकर फरार

रोहिणी सेक्टर-17 में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या कर दी फिर अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर फरार हो गया। आरोपी इस बात से नाराज़ था कि ससुराल वालों ने उसके बेटे के जन्मदिन पर अच्छा उपहार नहीं दिया था। मृतकों की पहचान प्रिया उम्र 37 वर्ष और कुसुम उम्र 63 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी और बच्चे तलाश कर रही है।

दिल्ली । रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी और दो नाबालिग बेटों को लेकर गायब हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

कहीं बन न जाए आरुषि केस जैसी गुत्थी... थिनर की बोतल और लाइटर से अब तक नहीं उठाए फिंगर प्रिंट्स

ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड की जांच में फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने में देरी होने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जैसे महत्वपूर्ण सबूत नहीं जुटाए गए। अस्पताल के बयान में विरोधाभास है पहले सिलेंडर फटने की बात कही गई फिर निक्की द्वारा सिलेंडर फटने की बात कहने की बात सामने आई जबकि निक्की 80% तक झुलस गई थी।

नोएडा। निक्की हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है और एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ा भी है, लेकिन फाॅरेंसिक जांच अभी तक नहीं हुई है।

'7 गैंगस्टर की मौत, 47 गिरफ्तार', मनीषा मौत मामले में विपक्ष ने सदन में घेरा, तो हरियाणा सरकार ने कर दिया बड़ा दावा

हरियाणा में भिवानी की अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और संगठित अपराध पर नकेल कसी गई है।

चंडीगढ़। भिवानी जिले की रहने वाली अध्यापिका मनीषा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद विपक्षी दल हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हैं।