Skip to main content

 आज ग्रेटर नोएडा में सभी अस्पतालों की OPD और IPD सेवाएं बंद, मरीजों का हाल होगा बेहाल

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आईएमए ग्रेटर नोएडा के आह्वान पर शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि इस दौरान शहर के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

ग्रेटर नोएडा। हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में एक महिला चिकित्सा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आईएमए ग्रेटर नोएडा (IMA Greater Noida) के आह्वान पर शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी सेवाएं बंद रहेंगी ( OPD and IPD services closed Today)। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित रहेंगी। आईएमए से जुड़े 300 चिकित्सक विरोध में शामिल होंगे।

IMA ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष ने आंदोलन का बताया उद्देश्य

IMA ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष डा. विनीत त्यागी और सचिव सेक्रेटरी डा. अभिसार कटियार ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य पीड़ित के लिए त्वरित न्याय, देशभर में चिकित्सा पेशेवरों के लिए सख्त सुरक्षा उपाय और सुरक्षात्मक नीतियों के तत्काल कार्यान्वयन की मांग करना है।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी ओपीडी व आईपीडी सेवाएं बंद

चिकित्सा समुदाय से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। शनिवार देर शाम अल्फा गोलचक्कर से परी चौक गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी ओपीडी व आईपीडी सेवाएं (OPD-IPD Services Closed Today) बंद रहेंगी।

News Category