Skip to main content

Stree 2 के दौरान Shraddha Kapoor के होटल में बंदरों ने मचाया था आतंक, एक्ट्रेस की कीमती चीज कर दी थी गायब

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को समीक्षकों और दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। जो भी इस मूवी को देखकर थिएटर के बाहर आ रहा है वह स्टारकास्ट के काम की तारीफ करते नहीं थक रहा है। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में स्त्री 2 के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे होटल में बंदरों ने उन्हें परेशान किया था।

 श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने महज 2 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है। लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

मूवी में सरकटे का आतंक से गांव वाले बेहद परेशान नजर आए, जिनकी रक्षा करने का जिम्मा स्त्री ने उठाया। हालांकि, असल लाइफ में खुद स्त्री उर्फ श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) बंदरों से अपनी कीमती चीज बचाने में असफल रहीं। एक्ट्रेस ने स्त्री 2 की शूटिंग के दौरान के शुरुआती दिनों के बारे में शेयर किया।

बंदर की जोड़ी ने कर दिया था 'स्त्री' को परेशान

श्रद्धा कपूर ने मिस मालिनी से हुई खास बातचीत में बताया कि जब वहां(Stree 2) की शूटिंग कर रही थी, तो उनके होटल में एक बंदरों का जोड़ा घुस आया था। ये तो हम सब जानते हैं कि श्रद्धा कपूर खाने की कितनी शौकीन हैं। ऐसे में स्त्री 2 की शूटिंग के दौरान वह अपना पसंदीदा स्नैक 'भाकरवाड़ी' भी लेकर गई थीं।

News Category