Skip to main content

Stree 2 Box Office Day 3: कोई तो रोक लो इस 'स्त्री' को, तीसरे दिन भी आई कमाई की भयंकर सुनामी

Stree 2 Day 3 Box Office Collection फिल्म स्त्री 2 को बोलबाला इस वक्त सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जमकर बोल रहा है। कमाई के मामले में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार की इस मूवी ने ऐसा गर्दा उड़या जिसके आगे बड़ी-बड़ी फिल्में धराशायी हो गई हैं। ऐसे में स्त्री 2 के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।

डर के साथ हंसी के ठाहके लगवाने के लिए निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 हर दिन कमाल कर रही है। रिलीज के पहले दो दिन में रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस मूवी की शक्तियां हर रोज बढ़ती जा रही हैं। 

तीसरे दिन एक बार फिर से स्त्री ने कमाई के मामले में धूम मचा दी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को स्त्री 2 ने कितने करोड़ का बिजनेस कर डाला है। 

तीसरे दिन कितना रहा स्त्री 2 का कलेक्शन

रिलीज के पहले दो दिन में 100 करोड़ का धमाकेदार कारोबार करने के बाद ये अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था कि वीकेंड पर इस मूवी की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आ रहा है। स्त्री 2 ने शनिवार को एक बार फिर से कलेक्शन के मामले सारे अनुमान धराशायी कर डाले हैं और हैरतअंगेज कमाई से सभी को चौंका दिया है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर स्त्री 2 ने 17 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन कर दिया है। जो अपने आप बड़ी बात है। इन आंकड़ों में फेरबदल होने की पूरी गुंजाइस है। लेकिन जिस तरह से स्त्री का प्रदर्शन चल रहा है, उसने बॉलीवुड को दोबारा से जिंदा कर डाला है। 

स्त्री 2 कमाई का ग्राफ 

 दिन

  कलेक्शन

 पहला

   64.80 करोड़

 दूसरा

   35.10 करोड़

तीसरा

   46 करोड़

कुल

  146.10 करोड़

200 करोड़ पर स्त्री 2 की नजर

लगातार तीन दिनों से स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। अब फिल्म की नजर रविवार की छुट्टी पर 200 करोड़ के जादुई आंकड़ों को पार करने पर रहेगी।

News Category