Skip to main content

Ara News: घर से बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए निकले किशोर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार की रात बदमाशों ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया। किशोर को हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत किशोर का शव नाले के पास से बरामद किया गया। मृतक बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। इस बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

आरा। भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में शनिवार की देर रात एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बाद में मृत किशोर का शव गांव के मध्य विद्यालय के समीप नाले के पास से बरामद किया गया। मृतक 14 वर्षीय पुष्पम राजकुमार उर्फ भोलू इमादपुर गांव निवासी विद्यानंद पांडेय का पुत्र था। मुंह के पास गोली के जख्म के निशान पाए गए है।

रात में घर से किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए बोलकर निकला था। इस दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया।

News Category