साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia मोटर्स की ओर से जल्द ही नई एमपीवी के तौर पर Kia Carnival को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीवी के लॉन्च से पहले ही कुछ डीलरशिप पर इसके लिए बुकिंग को लेना शुरू कर दिया गया है। किआ की ओर से कार्निवल को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
साउथ कोरिया की वाहन निर्माता Kia की ओर से भारत में बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए कई नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द लॉन्च होने वाली Kia Carnival के लिए डीलर स्तर पर बुकिंग शुरू हो गई हैं। कंपनी इसे कब तक लॉन्च कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
शुरू हुई बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ कार्निवल के लिए कुछ डीलरशिप पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ डीलर्स कार्निवल के लिए एक लाख रुपये में एडवांस बुकिंग ले रहे हैा। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल एमपीवी को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की जानकारी को नहीं दिया गया है।
- Log in to post comments