Skip to main content

चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली।

हाथरस। चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। 

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। 

आगरा के खंदौली के गांव सेमरा निवासी मैक्स में सवार लोग हाथरस के कस्बा सासनी के गांव मुकुंदपुर में गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस प्रशासन की ओर से राहत बचत कार्य जारी है।

News Category