Skip to main content

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से 16 सितंबर को अपनी प्रीमियम बाइक के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। 2024 TVS Apache RR 310 को कंपनी की ओर से किस तरह के बदलावों के साथ लाया गया है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। किस तरह के फीचर्स बाइक में दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

टीवीएस मोटर्स की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में TVS Apache RR310 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लेकिन कंपनी ने इसके 2024 वर्जन को 16 सितंबर को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस तरह के फीचर्स इसमें दिए गए हैं। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई TVS Apache RR310 Facelift

टीवीएस की ओर से प्रीमियम बाइक सेगमेंट में 2024 TVS Apache RR310 को लॉन्‍च कर दिया है। इस बाइक में पुराने वर्जन के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद यह ज्‍यादा बेहतर हो गई है। नए वर्जन में ट्रांसपेरेंट क्‍लच कवर और नए एयरो विंगलेट दिए गए हैं।

मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

2024 TVS Apache RR310 में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें हीटेड और कूल्‍ड सीट, क्रूज कंट्रोल, बाई-डायरेक्‍शनल क्विक शिफ्टर, RTDSC, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, विली कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, नए ब्‍लैक्‍ड आउट एग्‍जॉस्‍ट, पांच इंच मल्‍टी इंफोरमेशन कम्‍प्‍यूटर, नेविगेशन सिस्‍टम, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, स्‍मार्ट एक्‍स कनेक्‍ट, मल्‍टी वे कनेक्टिविटी, TPMS, चार राइडिंग मोड्स  दिया गया है। साथ ही बाइक को नए रंग और ग्राफिक्‍स के साथ बेहतर बनाया गया है। बाइक में मिलने वाले एयरो विंगलेट के जरिए ज्‍यादा बेहतर स्‍टेबिलिटी और कंट्रोल को देने की भी कोशिश की गई है।

कितना दमदार इंजन

बाइक में कंपनी की ओर से 312.2 सीसी के सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्‍ड इंजन का उपयोग किया गया है। जिससे इसे 38 पीएस की पावर और 29 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ छह स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है जिसके साथ स्‍टैंडर्ड तौर पर स्लिपर और असिस्‍ट क्‍लच को दिया गया है।

News Category